scriptशोभायात्रा निकाली, ३ लाख से बनी धर्मशाला की मिली सौगात | Sant Gadge Jayanti | Patrika News

शोभायात्रा निकाली, ३ लाख से बनी धर्मशाला की मिली सौगात

locationसागरPublished: Feb 24, 2020 03:41:24 pm

Submitted by:

manish Dubesy

शोभायात्रा निकाली, ३ लाख से बनी धर्मशाला की मिली सौगात

शोभायात्रा निकाली, ३ लाख से बनी धर्मशाला की मिली सौगात

शोभायात्रा निकाली, ३ लाख से बनी धर्मशाला की मिली सौगात

संत गाडगे जयंती
रहली. रजक समाज ने संत गाडगे की जंयती धूम धाम से मनाई गई। जयंती के पूर्व साप्ताहिक श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया गया एवं रविवार को विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल सूर्यमंदिर घाट के समीप पहुंची। जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेताप्रतिपक्ष गोपाल भार्गव द्वारा 3 लाख की राशि से निर्मित सामाजिक धर्मशाला का लोकार्पण किया गया। संबोधित करते हुए भार्गव ने बताया कि ऐसी बहुत सी जातियां हंै जो संपन्न होने के बाद भी आरक्षण का लाभ ले रही है, रजक समाज बहुत ही पिछडी हुई समाज है लेकिन वास्तव में इन्हें आज तक इसका सही लाभ नहीं मिल पाया, इसके बाद भी हमेशा ये लोग सभी की सेवा के लिए आगे रहते हैं। इस दौरान विशिष्ट अतिथि सुशील हजारी ने भी संबोधित किया। मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक प्रमोद सराफ, पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर नायक, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज पाण्डे, राकेश रैकवार, कमल रैकवार, देवेन्द्र रजक, मुरलीधर रजक, रगबर रजक, सुरेन्द्र रजक, प्रदीप रजक, दीपक रजक,फूलचंद रजक,मोहन रजक, मोती रजक, परशू रजक, सहित बडी संख्या में रजक समाज के लोग उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो