script

पारा पहुंचा सात पर, फसलों पर जमी बर्फ, कंपकंपाया शहर

locationसागरPublished: Dec 29, 2018 09:23:34 pm

Submitted by:

sachendra tiwari

दिनभर चलती रही शीतलहर

Seven on mercury, frozen ice on crops

Seven on mercury, frozen ice on crops

बीना. दो दिनों से कड़ाके की ठंड से शहर कंपकंपा उठा है। शुक्रवार की रात पड़ी कड़ाके की ठंड के कारण फसलों पर बर्फ जम गया, जिससे फसलों को तुषार लग गया है। तेज ठंड के कारण अब किसानों की चिंता बढ़ गई है।
शुक्रवार की रात तापमान दस के नीचे जा रहा है, जिससे अब बर्फ जमने लगी है। शनिवार की सुबह फसलों पर बर्फ की चादर फैली थी। साथ ही खेतों में रखे पानी से भरे बर्तनों में ऊपर बर्फ की परत जम गईथी। बर्फ जमने से सब्जियों की फसल सहित फूल, फलियां वाली फसलों को नुकसान हुआ है। सब्जी की फसल सूखने लगी है। किसानों ने बताया कि तुषार का असर दो दिन में फसलों पर दिखने लगेगा। यदि इसी प्रकार ठंड बढ़ती रही तो फसलों को भारी नुकसान होगा।
किसान कर रहे धुआं
तुषार से फसलों को बचाने के लिए किसान सुबह-शाम फसलों के पास धुआं कर रहे हैं। क्योंकि धुआं की पर्त जमने से फसल पर बर्फ की चादर नहीं जम पाती है। क्योंकि पिछले वर्षों में भी प्राकृतिक आपदाओं से फसलें खराब हो चुकी है।

Seven on mercury, frozen ice on crops
patrika IMAGE CREDIT: patrika

अलाव, गर्म कपड़े बने सहारा
कड़ाके की ठंड के कारण लोग दिन में गर्म कपड़े पहने हुए नजर आए। शाम होते ही सड़क पर कम संख्या में लोग नजर आए। लोग घरों में जल्दी पहुंच गए थे। रात में अलाव, हीटर का सहारा लोगों को लेना पड़ रहा है। शीतलहर के कारण दिन में धूप भी लोगों को राहत नहीं दे पाई। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह से स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो