script5 राशियों पर भारी पड़ सकती है शनि की टेड़ी नजर, ऐसे बन रहे योग | shani dev ki tedi nazar start bad luck of 5 rashi on 23 march 2019 | Patrika News

5 राशियों पर भारी पड़ सकती है शनि की टेड़ी नजर, ऐसे बन रहे योग

locationसागरPublished: Mar 22, 2019 01:16:48 pm

Submitted by:

Samved Jain

5राशियों पर भारी पड़ सकती है शनि की टेड़ी नजर, ऐसे बन रहे योग

सागर. शनि देव की टेड़ी नजर से बचना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में जरूरत होती है तो सिर्फ आराधना की। ऐसा ही समय फिर 23 मार्च 2019 को आया है। जब शनि देव की टेड़ी नजर से 5 राशियों के जातकों के विवाद और धन हानि तक के योग बन रहे है। यह सब इसीलिए हो रहा है, क्योंकि कन्या राशि के चंद्रमा पर शनि की टेढ़ी नजर पड़ रही है । इसके प्रभाव से मेष, मिथुन, कर्क, तुला और कुंभ राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शनि के कारण चंद्रमा पीडि़त हो रहा है, जिसके प्रभाव से विवाद और धन की हानि होना भी संभाव है। आपका कामकाज में मन नहीं लगेगा और फालतू खर्चा भी बढ़ सकता है।

मेष राशि

आज के दिन आप कामकाज और रोजगार पर ध्यान दें। रोजमर्रा के कुछ काम भी आज पूरे हो सकते हैं। कोई भी काम परफेक्शन से करने की कोशिश कर सकते है । समय पर ऑफिस पहुंचने की कोशिश करें और कामकाज में किसी को शिकायत का मौका न दें। निजी और खास संबंधों की अनबन थोड़े बहुत समझौते कर के सुलझ सकती है। किसी नए व्यक्ति से भी दोस्ती होने की संभावना है। नया प्रेम प्रसंग शुरू होने की भी संभावना है।

मिथुन राशि

आपके सामने कोई ऐसी समस्या आ सकती है जो कामों में रुकावटें पैदा कर सकती हैं। इससे निपटने में आधे से ज्यादा दिन खत्म हो सकता है।आपके कामकाज करने के तरीकों में बदलाव हो सकता है। खर्चा करते समय खुद पर नियंत्रण रखेंगे तो फायदे में रहेंगे। परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश रहेगी। किसी महत्वपूर्ण और नजदीकी रिश्तों में हलचल हो सकती है। नया पार्टटाइम काम शुरू करने का मन बना सकते है।

कर्क राशि

पैसों के कुछ मामलों में आप जरूरत से ज्यादा चिंता कर सकते हैं। किसी तरह की चिंता या कोई डर भी आपके मन पर हावी हो सकता है। दूसरों पर अपनी राय न थोपें। परिवार की किसी जरूरत की अनदेखी न करें। वाद-विवाद या बहस की स्थिति भी बन सकती है। आज आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। खुद को पॉजिटिव रखेंगे तो आपको सफलता मिल सकती है।

तुला राशि

गोचर कुंडली के बारहवें भाव में चंद्रमा होने के कारण आप कुछ मामलों में परेशान हो सकते है।कोई खास काम पूरा करने के लिए दौड़-भाग ज्यादा करनी पड़ सकती है। शारीरिक परेशानियों के साथ किसी खास बात का टेंशन भी बढ़ सकता है। फालतू कामों में समय और पैसा खर्च हो सकता ह। किसी पुराने संबंध में नई शुरुआत का सही समय है। महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान दें।

कुम्भ राशि


खर्चे और निवेश के मामले आगे के लिए टाल दें। कोई महत्वपूर्ण बातचीत या सौदेबाजी भी आज न करें। अनजान लोगों से संभलकर बातचीत करें। दूसरों पर निर्भर रहना आपके लिए ठीक नहीं है। किस्मत के भरोसे नहीं रहें। जिस काम को आप सरल समझ रहे थे वो आज शुरू किया तो कठिन और लगभग असंभव भी हो सकता है। कुछ नया करने का विचार बने तो खुद पर कंट्रोल करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो