script6 दिन बाद शनि की बदलेगी चाल,6 राशियों पर पड़ेगा प्रभाव | Shani dev vakri date 30 april 2019 | Patrika News

6 दिन बाद शनि की बदलेगी चाल,6 राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

locationसागरPublished: Apr 23, 2019 03:16:51 pm

Submitted by:

Samved Jain

6 दिन बाद शनि की बदलेगी चाल,6 राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

सागर. शनि एक बार फिर अपनी चाल बदलने के लिए तैयार है। वर्ष 2019 में वैसे तो शनि धनु राशि में ही स्थित रहेगा। अप्रैल 2019 में शनि धनु राशि में ही वक्री गति करेगा जो सितंबर में पुन: मार्गी हो जाएगा। 30 अप्रैल 2019 को शनि धनु में वक्री होंगे। इससे 6 राशियों में महा परिवर्तन देखने मिल सकता है। पंडित मनीष दुबे शास्त्री के अनुसार शनि की चाल बदलते ही महा परिवर्तन दिखना लाजमी है। यह बात उन्होंने दमोह में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कही। इस मौके पर उन्होंने श्रीमद्भागवत गीता का सार भी लोगों को सुनाया।
पंडित मनीष दुबे शास्त्री ने पत्रिका को बताया कि अगर शनि के राशि परिवर्तन की बात की जाए तो फिलहाल 2019 में ऐसी कोई स्थिति नहीं है। मार्गी और वक्री जरूर हो सकते है। यह संयोग 30 अप्रैल 2019 को बन रहा है जब शनि धनु राशि में ही वक्री गति करेंगे। 18 सितंबर को धनु राशि में दोबारा शनि मार्गी हो जीएगी। 2019 के अंत में 27 दिसंबर 2019 को शनि फिर सेअस्त होगा और 31 जनवरी 2020 तक इसी स्थिति में रहेगा। 2019 में शनि ज्यादातर समय पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में स्थित रहेगा और 27 दिसंबर 2019 को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेगा।

30 अप्रैल 2019 में वक्री गति कर रहे शनि की वजह से राशियों में महा परिवर्तन देखने मिल सकता है। 6 ऐसी राशियों पर सबसे ज्यादा असर देखने मिलेगा। तो चलिए दो-दो के क्रम में जान लेते है कि किस राशि पर क्या परिवर्तन का फर्क पडऩे वाला है…

कुम्भ, मेष राशि

समय के अंतर्गत मालामाल हो सकते हैं, आपस मे प्यार बढेगा और एक-दूसरे के साथ रिश्ता और भी मजबूत बनेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा,आपके जीवन की सभी पारेशानियाँ ख़त्म हो जाएँगी। कार्यक्षेत्र में आपको हर कोई गंभीरता से सुनेगा। आपके जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। धन प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं। माता लक्ष्मी की कृपा से ये राशियांं करोड़पति भी बन सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो