scriptशनिवार को रहेगा शनि देव का खास असर,5राशि वालों की किस्मत का खुलेगा पिटारा | Shanivar 11 may 2019 special effect of shani dev change 5 rashi kismat | Patrika News

शनिवार को रहेगा शनि देव का खास असर,5राशि वालों की किस्मत का खुलेगा पिटारा

locationसागरPublished: May 11, 2019 11:46:03 am

Submitted by:

Samved Jain

शनिवार को रहेगा शनि देव का खास असर, ५ राशि वालों की किस्मत का खुलेगा पिटारा

शनिवार को रहेगा शनि देव का खास असर,5राशि वालों की किस्मत का खुलेगा पिटारा

शनिवार को रहेगा शनि देव का खास असर,5राशि वालों की किस्मत का खुलेगा पिटारा

सागर. 11 मई 2019 शनिवार के दिन इन 5 राशियों की किस्मत का पिटारा खुल सकता है। इस दिन से इनके अच्छे दिन शुरू हो सकते है। अक्षय तृतीया के बाद पहले शनिवार के दिन शनि देव की कृपा अपने भक्तों पर बरस सकती है। यह बात शनि मंदिर के पुजारी पंडित सुरेश शास्त्री ने अपने भक्तों से कही है। शास्त्री जी के अनुसार शनि अमावस्या और अक्षय तृतीया के बाद अब 11 मई 2019 का शनिवार काफी शुभ माना जा रहा है। शनिवार को वैसे तो अधिकांश राशियों को फायदा मिलेगा, लेकिन शनि देव की प्रिय राशियों को अधिक लाभ मिल सकता है। कुछ राशियों के जातकों के 11 मई 2019 से अच्छे दिन भी शुरू हो सकते है। कौन सी है वह 5 राशियां, जान लेते है पंडितजी के अनुसार…..

मेष राशि, वृष राशि, मिथुन राशि


11 मई की सुबह होते ही अचानक आप के ग्रहों में होने वाले बदलाव आपके लिए बेहद खास होंगे। आपके जीवन में होने वाले परिवर्तन आपके लिए नई खुशियां लेकर आएंगे। आपको शिक्षा नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में नई खुशियां मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपके ऊपर शनि महाराज की कृपा दृष्टि इस दौरान सबसे अधिक रहेगी। शनि महाराज की आराधना करके आप जो भी कार्य करेंगे। उसमें आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ा फैसला ना करें। सोच समझ कर अपने विवेक से कार्य करते हुए आगे बढ़े। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। अगर आप मन लगाकर प्रयास करेंगे। आपको बड़ी से बड़ी मुश्किल में भी सफलता प्राप्त होगी। परिवर्तन सृष्टि का नियम है। समय-समय पर आपको अपने जीवन में अनेक प्रकार के नए नए परिवर्तन देखने को मिलते रहेंगे। जो, आपके लिए लाइफ चेंजिंग साबित होंगे शनि महाराज की पूजा करके दिन की शुरुआत करने से आपके सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होगा। आप समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित करते हुए आगे बढ़ेंगे। वाहन सावधानी पूर्वक चलाने की आवश्यकता है।
शनिवार को रहेगा शनि देव का खास असर,5राशि वालों की किस्मत का खुलेगा पिटारा

कुंभ राशि, मकर राशि


11 मई की सुबह होते ही अचानक आप के ग्रहों में होने वाले परिवर्तन आपके लिए नई खुशियां लेकर आएंगे। जितना आप दूसरों का भला करेंगे। अपने जीवन में उतनी ही तेजी से प्रगति करने में कामयाब होंगे। इस शनिवार शनि महाराज की कृपा दृष्टि आप के ऊपर सबसे अधिक रहेगी। शनि महाराज की आराधना करके आप जो भी कार्य करेंगे। उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। सोच समझ कर अपने विवेक से कार्य करते हुए आगे बढ़े सच्चे मन से शनि महाराज की आराधना करके शुरू किया गया कार्य निश्चित तौर पर सफल होगा। आपको शिक्षा नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में अपार सफलताएं मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से आपको अचानक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप अपने व्यापार शुरू करना चाहते हैं। तो, आपके लिए यह समय सबसे अच्छा रहेगा। आपके जीवन में आपको नए नए बदलाव देखने को मिलेंगे। जो, आपके लिए लाइफ चेंजिंग साबित होंगे। परिवार में माता-पिता का सहयोग आपको सबसे अधिक आपके जीवन के सभी प्रकार के दुखों का अंत होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो