scriptदूल्हा बन आए श्रीराम, दुल्हन बनी सिया जानकी | Shri Ram became the bridegroom, Siya Janaki became the bride | Patrika News

दूल्हा बन आए श्रीराम, दुल्हन बनी सिया जानकी

locationसागरPublished: Dec 08, 2021 08:59:20 pm

Submitted by:

sachendra tiwari

भगवान की महाबारात में उमड़ा जनसैलाब, दर्शन कर लिया पुण्यलाभ

Shri Ram became the bridegroom, Siya Janaki became the bride

Shri Ram became the bridegroom, Siya Janaki became the bride

बीना. श्रीराम महाबारात का इंजतार लोगों को पूरे वर्ष रहता है और बुधवार को निकली महाबारात से पूरा शहर श्रीराम मय हो गया था। भगवान की बारात में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा और हर कोई भगवान के दर्शनों के लिए आतुर था। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोगों को बाजू में खड़े होने के लिए भी जगह नहीं मिली। बारात में शामिल होने के लिए शहर सहित अन्य शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालु आए थे। खिरिया वार्ड स्थित श्रीराम नाम सिद्ध पीठ पर सुबह भगवान का पूजन हुआ और 351 प्रकार का भोग लगाया गया। इसके उपरांत दोपहर 1.30 बजे श्रीरामनाम संकीर्तन का आयोजन चला और फिर भगवान की महाबारात शुरू हुई। महाबारात ईटावा, सर्वोदय चौराहा, कॉलेज तिराहा, गांधी तिराहा, महावीर चौक, कच्चा रोड होते हुए श्रीरामनाम सिद्ध पीठ पर संपन्न हुई। जिसमें घोड़ा, ऊंट, भगवानों की झांकियां, नृत्य आकर्षण का केन्द्र बने रहे। भगवान की पालकी को कंधों पर लेकर श्रद्धालु चल रहे थे और पीछे रथ पर गुरू महाराज पं. हरदेव टोंटे विराजमान थे। बारात में पूरे समय श्रीरामनाम संकीर्तन लोगों ने किया। महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। लोगों ने जगह-जगह भगवान श्रीराम की आरती उतार कर पूजन की। साथ ही गुरू महाराज की पूजन कर आशीर्वाद लिया। बारात देखने के लिए उमड़ी भीड़ के कारण सड़क और बाजू में बने मकानों की छतों पर लोगों को जगह नहीं मिली। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई और वाहनों को दूसरी जगह से निकाला गया। शाम को बारात के समापन पर हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। भगवान के विवाह कार्यक्रम के लिए मंदिर को फूलों और बिजली की झलरों से आकर्षक ढंक से सजाया गया था। साथ ही सर्वोदय चौराहे पर भव्य स्वागत गेट तैयार किया गया था। साथ ही मंदिर के आसपास भी सजावट की गई थी।
अघोरी नृत्य, मयूरी नृत्य ने बांधा समां
भगवान की महाबारात में इंदौर, उज्जैन, दिल्ली से आए कलाकारों ने मयूरी नृत्य, अघोरी नृत्य, श्रीकृष्ण राधा नृत्य कर बारात में समां बांध दिया। वहीं उड़ते हुए हनुमान जी के दर्शन लोगों ने किए। अखाड़ों में शामिल लोगों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। मुंह से आग के गोले निकालर लोगों को अचंभित कर दिया। साथ ही बारात में नृत्य करने वाले घोड़े भी शामिल थे।
लोगों ने किया जगह-जगह स्वागत
भगवान की महाबारात का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया गया। कहीं फूलों की बरसात की तो कहीं प्रसाद वितरित किया गया। कई जगह बारातियों के लिए चाय, पानी की व्यवस्था भी की गई थी।
रीति रिवाजों से हुआ विवाह संपन्न
श्रीरामनाम सिद्ध पीठ पर रीति रिवाजों के साथ भगवान श्रीराम और जानकी का विवाह संपन्न हुआ। भगवान को हल्दी लगाई गई, इसके बाद सात फेरे हुए और लोगों ने पांव पखराई की। विवाह संपन्न होने पर इंदौर से आई बारात की विदाई हुई।
श्रीकटरा मंदिर पर भी हुआ अयोजन
श्रीकटरा मंदिर के श्रीराम दरबार को श्रद्धालुओं ने फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया और धूमधाम से पूजन किया। मंदिर पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे और भगवान के दर्शन किए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो