scriptशुक्र का कर्क से राशि परिवर्तन, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत,इन्हें नुकसान | Shukra Grah Rashi Parivartan date time and effects | Patrika News

शुक्र का कर्क से राशि परिवर्तन, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत,इन्हें नुकसान

locationसागरPublished: Aug 17, 2019 12:38:10 pm

Submitted by:

Samved Jain

शुक्र के राशि परिवर्तन से बन रहे ये संयोग,शुक्र दोष से निवारण के लिए यह करें,शुक्र के राशि परिवर्तन से इन 5 राशियों की चमक उठेगी किस्मत, शेष को नुकसान

Shukra Grah rashi parivartan

शुक्र का कर्क से राशि परिवर्तन, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत,इन्हें नुकसान

सागर. शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन ( Shukra Rashi Parivartan ) 17 अगस्त 2019 ( 17 august 2019 ) को दोपहर हो रहा है। शुक्र ग्रह कर्क राशि से परिवर्तन ( venus change rashi kark to singh ) करते हुए सिंह राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की किस्मत ( 5 lucky rashi change luck ) चमकेगी, जबकि अन्य को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। शुक्र ग्रह ( Shukra Grah ) के राशि परिवर्तन का असर 17 अगस्त 2019 से 9 सितंबर 2019 तक रहेगा।
पंडित रवि शास्त्री के अनुसार शुक्र ग्रह के राशि परविर्तन से मानव जीवन में भी बड़ा बदलाव सामने आएगा। यह ग्रह सबसे अधिक चमकीला होगा। शुक्र की राशि परिवर्तन वैसे तो अशुभ ही माना जाता है, लेकिन 17 अगस्त 2019 के शुक्र राशि को 5 राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है। इसका सबसे ज्यादा लाभ कन्या और सिंह राशि को मिल सकता है। शुक्र का सिंह में प्रवेश इसीलिए अशुभ बताते है क्योंकि शुक्र का सिंह राशि के स्वामी सूर्य से शत्रुता होती है। शुक्र हर व्यक्ति की कुंडली में मकान, वाहन, भोग विलास, सौंदर्य, संतान सुख, राजपद आदि देने वाला माना जाता है। ऐसे में इन्हीं विषयों पर शक्र का प्रभाव देखने को मिलेगा।
Shukra Grah rashi parivartan

शुक्र के राशि परिवर्तन से बन रहे ये संयोग

17 अगस्त 2019 को दोपहर से कर्क राशि से परिवर्तन करते हुए शुक्र 9 सितम्बर 2019 तक सिंह राशि में रहेंगे ।
– शुक्र के राशि परिवर्तन से साहित्य, संगीत, कला से जुड़ेे लोगों के लिए बन रहा है लाभकारी योग है।
– वृश्चिक, मीन और कर्क राशि वालों के लिए सावधान रहना होगा। मानसिक क्लेश, घरेलू कलह के हो सकते हैं शिकार।
– महिलाओं का महत्व बढेग़ा, अधिक अधिकार मिलेंगे, साज-श्रृंगार के सामानों के दाम बढऩे की संभावना।

शुक्र दोष से निवारण के लिए यह करें

पंडित रवि शास्त्री के अनुसार शक्र के दोष से प्रभावित जातकों को प्रात:काल सबसे पहले मखाना, मिश्री, दही, चीनी, काजू इत्यादि का सेवन करना चाहिए। शक्रवार के दिन सफेद वस्तुओ चावल, चीनी, दही, नमक, आटा, वस्त्र इत्यादि का दान करना चाहिए या गाय को खिलाना चाहिए। शुक्र के दोष से विशेष प्रभावित लोगों को शुक्र का जप कराकर गूलर की लकड़ी में सफेद तिल, मिश्री, घी, मखाना आदि से हवन करना चाहिए।

शुक्र के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमक उठेगी किस्मत, शेष को नुकसान

मेष राशि – मेष राशि वालों के लिए यह समय अनुकूल होगा। तरक्की के साधन उपलब्ध होंगे। कुछ रुके हुए काम सिद्ध हो सकते हैं।
वृष राशि – इस राशि के जातकों के लिए कर्म क्षेत्र से जुड़ेे हुए कार्यों में सफलता का योग है। कर्म क्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं।

मिथुन राशि – इस राशि वालों को आय के क्षेत्र से जुड़ेे हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। पद, प्रतिष्ठा, सम्मान प्राप्त होने के संयोग उत्पन्न होंगे।
कर्क राशि – कर्क राशि के वालों के लिए यह समय प्रतिकूल हो सकता है। बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है। घरेलू कलह, पारिवारिक विवाद और आर्थिक चिंता मानसिक क्लेश का कारक बन सकती है।
सिंह राशि – इस राशि के जातकों के लिए यह समय सामान्य रहेगा। घनिष्ठ लोगों के प्रति अत्यधिक विश्वास दु:ख का कारण बन सकता है।

कन्या राशि – इस राशि के जातकों के लिए यह समय लाभदायक होगा। कुछ रुके हुए कार्य बनेंगे। आर्थिक पक्ष में सुधार होगा।
तुला राशि – इस राशि के लोगों के लिए यह समय अनुकूल होगा। पराक्रम, शौर्य और अपने परिश्रम के बल पर आगे बढऩे के अवसर प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि – इस राशि के जातकों के लिए यह समय सावधानी की मांग कर रहा है। विशेष रूप से परिवार के सदस्यों के साथ व्यवहार में सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य की अनदेखी न करें।
धनु राशि – इस राशि वालों के लिए यह अनुकूल समय है। लेखन, पठन-पाठन, अध्ययन, अध्यापन के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

मकर राशि – इस राशि के जातकों के लिए यह सामान्य समय है। मानसिक क्लेश, मित्रों से विवाद और अपव्यय की आशंका है।
कुम्भ राशि – कुम्भ राशि वालों के लिए यह समय अनुकूल है। पत्नी पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा किन्तु पत्नी के स्वास्थ्य के बारे में जागरूक रहें। व्यापारिक वर्ग के लिए यह समय अनुकूल होगा।
मीन राशि – मीन राशि के जातकों के लिए भी यह समय प्रतिकूल है। वाहन चलाने में विशेष रूप से सतर्कता बरतें। सहकर्मियों से व्यवहार में सावधान रहें। सोच समझकर खर्च करें।

ट्रेंडिंग वीडियो