विश्वशांति यज्ञ के साथ विधान का हुआ समापन, निकली शोभायात्रा
किष्किंधा कॉलोनी में आयोजित सिद्धचक्र महामंडल विधान के नवमें दिन विश्व शांति यज्ञ के साथ श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई।

सागर. किष्किंधा कॉलोनी में आयोजित सिद्धचक्र महामंडल विधान के नवमें दिन विश्व शांति यज्ञ के साथ श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई। आचार्य आर्जव सागर महाराज के शिष्य मुनि विलोक सागर और मुनि विवोध सागर महाराज के सानिध्य में ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली। सुबह शुभ बेला में प्रतिष्ठाचार्य अंकित जैन, अजय जैन,अतिशय जैन और सुनील जैन के निर्देशन में जिनेंद्र अभिषेक, वृहद शांतिधारा, पूजन एवं हवन हुआ। प्रवचन में मुनिश्री विलोक सागर महाराज ने कहा- मनुष्य को जीवन में संयम करना चाहिए। इससे जीवन की सार्थकता है। अब हर वर्ष सभी लोग भाव बनाओ और सिद्ध भगवंतों की आराधना करो। यह ऐतिहासिक दिन आप सभी कभी मत भूलना। शोभायात्रा में आकर्षक का केंद्र सम्मेद शिखरजी की झांकी रही।
भक्तों की सिद्धभगवान की आरधना
एक सप्ताह तक भक्तों ने उत्साह के साथ सिद्धभगवान की आरधना की। सुबह से अघ्र्य समर्पित की। विधान के समापन के अवसर पर निकली शोभायात्रा में राजेश जैन, अशरफी जैन, संजय पायल,रीतेश जैन, सौरभ जैन सहित बड़ी संख्या में भक्त शामिल रहे। महिला मंडल ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई।
अब पाइए अपने शहर ( Sagar News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज