scriptखेल परिसर में निर्माण शुरू करने स्मार्ट सिटी ने भेजा पत्र, एस्ट्रोटर्फ, रनिंग ट्रेक और फुटबॉल मैदान होंगे तैयार | Smart city sent letter, astroturf | Patrika News

खेल परिसर में निर्माण शुरू करने स्मार्ट सिटी ने भेजा पत्र, एस्ट्रोटर्फ, रनिंग ट्रेक और फुटबॉल मैदान होंगे तैयार

locationसागरPublished: Mar 17, 2021 07:52:16 pm

-आउटडोर गेम्स के प्रशिक्षण, निर्माण होने तक नही होंगे खेल परिसर में।

सागर. खेल परिसर में जल्द ही एस्ट्रोटर्फ, रनिंग ट्रेक और फुटबॉल मैदान के निर्माण का काम शुरू होने जा रहा है। यह काम स्मार्ट सिटी करा रही है। निर्माण कार्य शुरू करने की अनुमति के लिए स्मार्ट सिटी अधिकारी ने मंगलवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला अधिकारी को पत्र भी भेजा है। बताया जाता है कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जल्द ही निर्माण कार्यों को शुरू करने की अनुमति मिल जाएगी।
खासबात यह है कि इन तीनों ग्राउंड के तैयार होने तक आउटडोर गेम बंद रहेंगे। यानी इन खेलों से संबंधित खिलाड़ियों को खेल परिसर में प्रशिक्षण नहीं मिलेगा।
-प्रशिक्षण के लिए मैदान की तलाश
जिला अधिकारी प्रदीप अबिद्रा ने बताया कि स्मार्ट सिटी ने निर्माण कार्य शुरू करने के लिए अनुमति मांगी है। उन्होंने बताया कि इंडोर गेम्स सभी पहले की तरह होंगे, लेकिन आउटडोर गेम निर्माण होने तक बंद रहेंगे। इनमें हॉकी, फुटबॉल,एथलेटिक्स जैसे गेम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए पीटीएस खेल मैदान, स्टेडियम या फिर स्कूल के खेल मैदान की मांग की जाएगी।
-छोटे मैदान का होगा पुराव
जानकारी के मुताबिक इस निर्माण से खेल मैदान भी बड़े स्वरूप में दिखेगा। अभी मुख्य मैदान के अलावा एक छोटा मैदान भी है, लेकिन उसका लेवल 5 फीट नीचे है। उसको मुख्य मैदान के बराबर लाने के लिए पुराव भी किया जाएगा। बताया जाता है कि इसमें ट्रैक, फुटबॉल मैदान बना जा सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो