scriptप्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों से तरासे जाएंगे खिलाड़ी, खेल को बढ़ावा देने संभागभर के स्कूलों में आए 8 करोड़ | sports | Patrika News

प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों से तरासे जाएंगे खिलाड़ी, खेल को बढ़ावा देने संभागभर के स्कूलों में आए 8 करोड़

locationसागरPublished: Jan 07, 2020 08:26:43 pm

जिले के 3052 स्कूलों के लिए मिले 1 करोड़ 98 लाख 70 हजार रुपए

सागर. स्कूलों स्तर से राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय प्रतिभाओं को तरासने के लिए अब खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए प्राथमिक स्कूल और माध्यमिक स्कूलों से ही तैयारी कराई जाएगीताकि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश से खेल प्रतिभाओं की पौध को तैयार किया जा सके। आउटडोर व इंडोर खेलों को भी बढ़ावा देने के लिए संभाग के 12 हजार 276 स्कूलों के लिए करीब 8 करोड़ रुपए की राशि स्कूलों के खातों में डाली गई है। यह समग्र शिक्षा अभियान योजना अंतर्गत खेलकूद एंव शारिरिक शिक्षा गतिविधियों के शाला प्रबंधन समिति के बैंक खातों में राज्य शिक्षा केंद्र ने जारी कर दी है। सागर जिले के लिए 3025 स्कूलों के लिए १ करोड़ ९८ लाख ७० हजार रुपए दिए गए हैं। वहीं पूरे प्रदेश के लिए ७० करोड़ १९ लाख ४० हजार रुपए दिए गए हैं।
प्राथमिक स्कूल को 5 और मिडिल को 10 हजार मिले
प्राथमिक विद्यालयों को पांच हजार और माध्यमिक विद्यालयों को 10 हजार रुपए दिए गए हैं। इस बजट का उपयोग केवल खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किया जाना है। इस राशि का उपयोग स्कूल में मौजूद खेल सामग्री, मैदान की व्यवस्था, छात्र संख्या के आधार किया जाएगा। अन्य जगह इस बटज का उपयोग करने के लिए शासन द्वारा मना किया गया है।
इन सामग्री की होगी खरीदी

क्रिकेट बैट-स्टम्प, सॉफ्टबॉल, टेनिस बॉल, प्लास्टिक बॉल, फुटबॉल, बास्केट बॉल, फुटबॉल गोल पोस्ट, मल्टी रंगी हूल हुप्स फिटनेस के लिए, स्टेप हर्डल, डिसकस, वॉलीबालनेट, थ्रो बाल, मार्किंग कोन, फस्र्ट एड किट, बैडमिंटन रैकेट, शटल, रिले स्टिक आदि शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो