scriptपालकी में विराजमान भगवान के किए दर्शन, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन | Srikrishna Janmashtami celebration | Patrika News

पालकी में विराजमान भगवान के किए दर्शन, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

locationसागरPublished: Sep 05, 2018 01:39:56 pm

Submitted by:

anuj hazari

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली शोभायात्रा

Srikrishna Janmashtami celebration

Srikrishna Janmashtami celebration

बीना. श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सोमवार रात्रि में भगवान के जन्मोत्सव के बाद मंगलवार को नगर में शोभायात्रा निकाली गई। नगर में कई जगह यात्रा का स्वागत किया गया।
यादव समाज द्वारा जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में गुरुवार को कटरा मंदिर और ग्वालटोली से शोभायात्रा निकाली गई। ग्वालटोली से निकाली गई शोभायात्रा कच्चा रोड, पुलिस थाना, सर्वोदय चौराहा, कॉलेज तिराहा, गांधी तिराहा होते हुए यात्रा का समापन ग्वालटोली में हुआ। वहीं दूसरी शोभायात्रा श्रीकटरा स्वामी मंदिर शुरू होकर आंबेडकर तिराहा, सर्वोदय चौराहा, कॉलेज तिराहा, गांधी तिराहा, महावीर चौक, कच्चा रोड, इटावा होते हुए मंदिर पर संपन्न हुई। जहां प्रसाद वितरित किया गया। सर्वोदय पहुंचने पर दोनों शोभायात्रा एक साथ हो गई। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। शोभायात्रा में शामिल अखाड़ों में युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। भगवान लड्डू गोपाल को पालकी में विराजित किया गया था। जगह-जगह लोगों ने आरती उतार कर धर्मलाभ लिया। लोग बैंड बाजों की धुन पर नाचते हुए चल रहे थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने भी डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। लोगों ने शोभयात्रा का जगह—जगह स्वागत कर धर्मलाभ लिया और भगवान लड्डूगोपाल की आरती की। इस आयोजन से पूरा क्षेत्र धर्ममय हो गया था। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शहर में अन्य जगहों पर भी धार्मिक आयोजन किए गए थे और मंदिरों में झूले डाले गए थे।
प्रजापति ब्रह्मकुमारी ने सजाई गई आकर्षक झांकी
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की आकर्षक झांकी भी सजाई गई। जिमसें श्रीकृष्ण -राधा की झांकी सबसे आगे चल रहीथी। इनके पीछे वासुदेव जी सिर पर टोकरी रखकर भगवान श्रीकृष्ण को लेकर चल रहे थे। इसके पीछे शेषनाग की आकर्षक झांकी चल रही थी। ये सभी झांकी प्रजापति ब्रह्मकुमारी आश्रम की ब्र. द्वारा सजाई गई ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो