सागर

पार्षद ने आकर दी चेतावनी, अफसर को बुलाओ क्यों नहीं करते काम, देखें VIDEO

गहराने लगा जलसंकट

सागरMar 20, 2019 / 03:50 pm

manish Dubesy

Stagnant water grouse people bothered

सागर. अभी गर्मी का मौसम शुरू नहीं हुआ है और जलसंकट का असर दिखने लगा है। बुधवार को चंद्रशेखर वार्ड के लोगों ने पानी की समस्या को लेकर नगर निगम पहुंच कर जमकर प्रदर्शन किया। पार्षद कल्पना पटैल के नेतृत्व में नगर निगम में लोगों का प्रदर्शन किया। पार्षद ने कहा कि जल संकट इतना है कि दो-तीन में लोग नहा पा रहे हैं। अधिकारियों से कहने के बाद भी सुनवाई नहीं हो पा रही है। नल बहुत धीमे आते हैं इससे वार्ड में त्राहि-त्राहि हो रही है।
 

नगर निगम उन इलाकों पर ध्यान नहीं दे रहा है जहां पर संकरी गलियां और चढ़ाई पर बस्ती है। इस इलाके में कई पाइप लाइनें या तो मानक के हिसाब से नहीं डाली गई हैं या वे जंग के कारण फूट गई हैं, कई को लोगों ने अपनी सुविधा के हिसाब से फोड़ दिया है। नगर निगम के कर्मचारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

Home / Sagar / पार्षद ने आकर दी चेतावनी, अफसर को बुलाओ क्यों नहीं करते काम, देखें VIDEO

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.