scriptराज्य शासन ने काट ली करीब ढाई करोड़ रुपए की राशि | State Govt. deducted 2.50 crore rupee from SMC account | Patrika News

राज्य शासन ने काट ली करीब ढाई करोड़ रुपए की राशि

locationसागरPublished: May 25, 2019 09:47:25 pm

भोपाल स्तर पर राज्य शासन ने चुकाया था बिजली कंपनी का बिल, राजघाट समेत अन्य के करोड़ों रुपए थे बकाया
 

State Govt. deducted 2.50 crore rupee from SMC account

राज्य शासन ने काट ली करीब ढाई करोड़ रुपए की राशि

सागर. नगर निगम प्रशासन को राज्य शासन से चुंगी छतिपूर्ति के रूप में मिलने वाली राशि का एक बड़ा हिस्सा काट लिया गया है। दरअसल राज्य शासन ने कुछ महीने पहले निगम प्रशासन के कर्ज को भोपाल स्तर पर चुकाया था और अब उन्होंने उस राशि को चुंगी छतिपूर्ति की राशि से काटने का काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस बार राज्य शासन ने करीब २.३७ करोड़ रुपए काट लिए हैं और निगम प्रशासन के खाते में सिर्फ ५१ हजार रुपए की राशि ही आई है। कर्जों के बोझ तले दबे निगम प्रशासन के लिए यह पहला मौका नहीं है बल्कि एेसे पूर्व में भी कई बार हो चुका है। इस मामले में निगमायुक्त अनुराग वर्मा का कहना है कि निगम प्रशासन की जो भी देनदारियां रहती हैं उनको चुंगी छतिपूर्ति से ही काटा जाता है। इस बार अभी तक एेसी जानकारी नहीं मिली है कि कितनी राशि काटी गई है।

कार्यालय के गेट के पास लेट गया कर्मचारी

शनिवार को शमशानघाट पर काम करने वाला हीरालाल अहिरवार नाम का कर्मचारी कार्यालय के गेट पर लेट गया। कर्मचारी ने आरोप लगाया कि उसे पिछले पांच महीनों से वेतन नहीं मिला है और वह बीमार है, जबकि अन्य कर्मचारियों का कहना है कि यह कर्मचारी कई दिनों से गायब था जिसके कारण उसकी उपस्थिति को लेकर समस्या आ रही थी। हालांकि निगम प्रशासन ने कर्मचारी की माली हालत देखकर उसको वेतन भुगतान करवाने का आश्वासन दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो