scriptकल से 65 वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का होगा आगाज, 920 खिलाड़ी भाग लेंगे | state turnament | Patrika News

कल से 65 वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का होगा आगाज, 920 खिलाड़ी भाग लेंगे

locationसागरPublished: Oct 11, 2019 08:19:39 pm

13 से 17 अक्टूबर तक कूडो और फुटबॉल का होगा आयोजन

कल से 65 वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का होगा आगाज, 920  खिलाड़ी भाग लेंगे

कल से 65 वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का होगा आगाज, 920 खिलाड़ी भाग लेंगे

 

सागर. 65वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज १३ अक्टूबर से होने जा रहा है। इसके अंतर्गत फुटबॉल बालक- बालिका 14 वर्ष एवं कूडो बालक- बालिका 14,17 व 19 वर्ष की प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के संभागों के 920 खिलाड़ी उपस्थित रहेंगे। खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला प्रमुख अपने-अपने विभाग से संबंधित व्यवस्थाएं स्कूल शिक्षा विभाग को देंगे।

जिला पंचायत सीईओ चंद्र शेखर शुक्ला ने बताया कि खेल परिसर मैदान, पीटीसी मैदान, स्वीडिश मिशन स्कूल का मैदान व हाल पर पर्याप्त पेयजल व्यवस्था, टायलेट एवं साफ-सफाई आदि की व्यवस्थाओं के निर्देश प्रशासन द्वारा दिए गए। खेल एवं युवा कल्याण विभाग खेल परिसर मैदान निशुल्क उपलब्ध कराएंगे। जिला चिकित्सालय अधिकारी आवास स्थलों पर डाक्टर, खेल मैदानों पर 1 एम्बूलेंस उपलब्ध कराएंगे एवं जिला चिकित्सालय में खिलाडिय़ों के लिए 10 बैड आरक्षित कराएंगे। यातायात व्यवस्था के लिए प्रतियोगिता प्रारंभ से अंत तक 6 मिनी बसें उपलब्ध कराने का दायित्व परिवहन अधिकारी जिला सागर का होगा एवं बसों में डीजल की व्यवस्था जिला षिक्षा अधिकारी सागर द्वारा वहन किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो