scriptसूर्य, मंगल, बुध और शुक्र 7 से 20 जुलाई के बीच बदलेंगे चाल, मंहगाई बढ़ेगी | Sun, Mars, Mercury and Venus will change their movements from July 7 t | Patrika News

सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र 7 से 20 जुलाई के बीच बदलेंगे चाल, मंहगाई बढ़ेगी

locationसागरPublished: Jul 03, 2021 10:55:42 am

Submitted by:

Atul sharma

ग्रहों की चाल जुलाई में बदलने वाली है। जिससे देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होने के योग हैं लेकिन महंगाई भी बढ़ सकती है। जुलाई में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। इन 4 ग्रहों के प्रभाव से देश में राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक बदलाव दिखेंगे

सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र 7 से 20 जुलाई के बीच बदलेंगे चाल, मंहगाई बढ़ेगी

सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र 7 से 20 जुलाई के बीच बदलेंगे चाल, मंहगाई बढ़ेगी

सागर.ग्रहों की चाल जुलाई में बदलने वाली है। जिससे देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होने के योग हैं लेकिन महंगाई भी बढ़ सकती है। जुलाई में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। इन 4 ग्रहों के प्रभाव से देश में राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक बदलाव दिखेंगे। साथ ही कई जगहों पर अचानक मौसम बदलेगा। कहीं तेज बारिश तो कहीं गर्मी रहेगी। सूर्य के प्रभाव से मौसम के साथ ही कई जगहों पर बड़े प्रशासनिक बदलाव हो सकते हैं। बुध और शुक्र के प्रभाव से देश की अर्थव्यवस्था में सुधार हो सकता है। हालांकि महंगाई बढ़ेगी और जनता असंतुष्ट रहेगी। सूर्य की राशि में मंगल के आने से कई जगहों पर हिंसा और अगजनी हो सकती है। मंगल के कारण देश की सैन्य शक्ति बढ़ सकती है। लेकिन कुछ जगहों पर भूकंप और पहाड़ खिसकने की घटनाएं होने की आशंका है।
सूर्य- ये ग्रह 16 जुलाई को मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है। सूर्य के इस राशि में आते ही दक्षिणायन शुरू हो जाएगा। सूर्य के राशि परिवर्तन करने से वृष, कन्या, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा समय शुरू होगा। इनके अलावा मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा।
मंगल – ये ग्रह 20 जुलाई को कर्क राशि से निकलकर सिंह में प्रवेश करेगा। इस राशि परिवर्तन से मंगल और शनि का अशुभ योग खत्म हो जाएगा। साथ ही मंगल अपनी नीच राशि से भी निकल जाएगा। इस ग्रह का शुभ प्रभाव मिथुन, तुला और मीन राशि वाले लोगों पर रहेगा। वहीं, मेष, वृष, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा।
बुध- ये ग्रह 7 जुलाई को वृष से निकलकर अपनी ही राशि यानी मिथुन में प्रवेश कर रहा है। बुध के राशि परिवर्तन से वृष, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वालों पर शुभ असर रहेगा। वहीं, मेष, मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशियों को संभलकर रहना होगा। इसी महीने के आखिरी में ये ग्रह फिर राशि बदलेगा और कर्क में आ जाएगा। जिससे मिथुन, कन्या, तुला, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। इनके अलावा मेष, वृष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वालों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा।
बृहस्पति – इस महीने देव गुरु की चाल में बदलाव नहीं होगा। पिछले महीने 21 जून को इस ग्रह की चाल में बदलाव हुआ था। ये कुंभ राशि में वक्री हुआ था यानी टेढ़ी चाल से चलने लगा था। इस महीने भी ये इसी चाल से चलेगा। इस कारण मेष, मिथुन, सिंह, तुला और मकर राशि वाले लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। वहीं, वृष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों को संभलकर रहना होगा।
शुक्र-यह 17 जुलाई को कर्क से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र ग्रह का प्रभाव इनकम, खर्चा, शारीरिक सुख-सुविधाएं, शौक और भोग-विलास पर होता है। यह परिवर्तन वृश्चिक, कुम्भ और मीन के राशि के लिए शुभ रहेगा। इनके अलावा मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, धनु और मकर राशि वाले लोगों को इस ग्रह का शुभ फल नहीं मिल पाएगा।
शनि – ये ग्रह मई के आखिरी सप्ताह में अपनी ही राशि मकर में वक्री हुआ था। यानी टेढ़ी चाल से चल रहे शनि इस महीने भी अपनी चाल नहीं बदलेंगे। शनि के सामने मंगल होने से इन ग्रहों की प्रतियुति बन रही है। जिससे कई राशि वाले लोग परेशान रहेंगे। शनि का शुभ फल सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों को मिलेगा।
राहु – राहु वृष राशि में है और जुलाई में राहु की चाल में बदलाव नहीं होगा। लेकिन इसके साथ मौजूद बुध ग्रह राशि बदलेगा। जिससे इन दोनों ग्रहों की युति खत्म हो जाएगी। जिससे राहु का प्रभाव और बढ़ जाएगा। इससे कर्क, धनु और मीन राशि वाले लोगों के लिए शुभ समय रहेगा। वहीं, मेष, वृष, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वालों को संभलकर रहना होगा।
केतु – केतु वृश्चिक राशि में है और जुलाई में न तो इसकी चाल बदलेगी और न ही राशि परिवर्तन होगा। इसका शुभ असर मिथुन, कन्या और मकर राशि वालों पर रहेगा। वहीं, मेष, वृष, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो