सागर

15 मार्च से सूर्य इस राशि में करेंगे प्रवेश, इनके घरों में बढ़ेगी चमक

15 मार्च 2019 को होगा सूर्य का राशि परिवर्तन

सागरMar 11, 2019 / 01:45 pm

Samved Jain

15 मार्च से सूर्य इस राशि में करेंगे प्रवेश, इनके घरों में बढ़ेगी चमक

सागर. मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करने के बाद अब सूर्य फिर से एक बार राशि बदलने जा रहे है। सूर्य 15 मार्च से प्रथम भाव में जाने वाले है। सूर्य के राशि परिवर्तन से जहां कुछ राशियों के जातकों को लाभ होगा तो कुछ को नुकसान उठाना पड़ सकता है। पंडित मनीष दुबे के अनुसार इस राशि परिवर्तन से अचानक भाग्योदय की संभावनाएं प्रबल है। राशिफल का वृतांत भी अलग है।
नौ ग्रहों के राजा सूर्य 15 मार्च 2019 से मीन राशि में प्रवेश करने वाले है। इससे पहले वह मकर और कुंभ राशि परिवर्तन कर चुके है। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के साथ ही काफी बदलाव देखने मिलेगे। पंडित दुबे के अनुसार १५ मार्च के बाद राशियों में अचानक किस्मत बदलेगी। जिसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ेगा। इसके बुरे असर से बचने के लिए कुछ उपाय जरूर है, लेकिन अधिक बुरा इस परिवर्तन से किसी को होने वाला नहीं है।

सूर्य के राशि परिवर्तन से ये होंगे असर
15 मार्च 2019 को सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के साथ ही काफी असर राशिफल पर देखने मिलेगा। राशि के अनुसार तो नहीं लेकिन सूर्य के राशि परिवर्तन से शुभ-अशुभ फल जरूर देखने मिलेंगे। कुछ राशियों के लोगों के लिए सूर्य शुभ फल देने वाला रहेगा। जिन्हें आगाम समय में किस्मत मौका दे सकती है। साथ ही कार्यों में सफलता के साथ ही मान-सम्मान भी मिलेगा। अच्छाई के अलावा लोगों को सावधान रहना होगा, क्योंकि इनके जीवन में अब परेशानियां बढ़ सकती हैं। धैर्य से काम लें। आने वाले समय में सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। फिलहाल शांति का संदेश देना होगा। गुस्सा करने से काम खराब हो सकते है।

जीवन पर सूर्यदेव का असर
सारे संसार की ऊर्जा और प्रकाश का कारण सूर्य ही हैं. राज्य, औषधि, पिता और खाने-पीने की चीजों का कारक हैं। सूर्य मजबूत होने पर मनुष्य यशस्वी और सम्पन्न होता है और कमजोर होने पर व्यक्ति दुर्बल, रोगी और निर्धन होता है. ह्रदय रोग, आंखों की गंभीर समस्या और रोग के पीछे सूर्य ही होता है। सूर्य के कारण व्यक्ति को राजकीय सेवा भी हासिल होती है।

 

15 मार्च से सूर्य इस राशि में करेंगे प्रवेश, इनके घरों में बढ़ेगी चमक

सूर्य होंगे मजबूत, करें ये उपाय
सूर्यदेव का आशीर्वाद आपको जीवन में हर वो सुख दिला सकता है जिसकी आप सिर्फ कल्पना ही किया करते थे. लेकिन उसके लिए जरूरी है कि आप सूर्यदेव की उपासना करें और कुंडली में उनकी स्थिति को मजबूत करने के उपाय करें.
– सूर्य को मजबूत करने का सबसे आसान तरीका सूर्य को अघ्र्य देना है. इसके अलावा सूर्य के मंत्र जाप भी काफी प्रभावशाली होता है.
– मन्त्रों के अलावा सूर्य के नामों की स्तुति भी विशेष कारगर होती है.
– सूर्य की स्तुति में इनके २१ नामों का उल्लेख किया गया है.
– इन नामों को हर रोज सुबह पढऩे से सूर्य मजबूत होते हैं.
– व्यक्ति को सूर्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

Home / Sagar / 15 मार्च से सूर्य इस राशि में करेंगे प्रवेश, इनके घरों में बढ़ेगी चमक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.