
नवंबर का पहला सप्ताह बीतने को है और शहर में दिन में तेज धूप परेशान कर रही है। रात में उत्तरी हवाओं की वजह से हल्की ठंड का अहसास हो रहा है।
15 नवंबर के बाद बढ़ेगी ठंड, अभी दिन में करेगी धूप परेशान
सागर. नवंबर माह का पहला सप्ताह बीतने वाला है और ठंड की शुरुआत नहीं हुई है। दिन का तापमान लगातार 30 डिग्री से ऊपर चल रहा है। इस समय रात में हवा का रुख तो उत्तरी हो रहा है, लेकिन हवा की गति कम है। इसलिए न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट नहीं हो रही है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1 डिग्री अधिक 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार दिन में धूप खिलने के कारण रात में तेजी से ठंडक नहीं बढ़ रही है। हवा की गति भी इस समय 6 से 8 किमी बनी हुई है।
10 दिन और करना पड़ेगा इंतजार मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम में बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। मंगलवार को हवा की गति उत्तरी थी, इसलिए रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली। दिन का तापमान 30 डिग्री से ज्यादा रहा। इस समय हवा की गति कम है और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है। यही वजह है तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी। मौसम विभाग के अनुसार 15 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट आएगी।
26 नवंबर 2014 - 13.2
28 नवंबर 2015 - 14.6
18 नवंबर 2016 - 13.4
25 नवंबर 2017 - 10.8
26 नवंबर 2018 - 12.5
17 नवंबर 2019 - 14.2
21 नवंबर 2020 - 10.5
20 नवंबर 2021 - 12.0
24 नवंबर 2022 - 11.5
26 नवंबर 2023 - 12.9
(नोट - मौसम डिग्री सेल्सियस में है)
Published on:
06 Nov 2024 09:13 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
