script

शनि अमावस्या पर मंदिरों में रही भीड़, किया अभिषेक

locationसागरPublished: May 04, 2019 09:29:24 pm

Submitted by:

sachendra tiwari

मंदिरों पर हुए धार्मिक अनुष्ठान

the crowd being in temples on shani Amavasya

the crowd being in temples on shani Amavasya

बीना. शहर में शनिवार को शनि अमावस्या श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई गई। अमास्या के चलते सुबह से ही शनि मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। मंदिरों में तेल से अभिषेक कर भगवान शनि का पूजन किया गया। साथ ही कई धार्मिक अनुष्ठान कर परिवार की सुख शांति खुशहाली की कामना की।
झांसी गेट स्थित शनिधाम में शनि अमावस्या को लेकर आरती के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह से ही मंदिर में दर्शनों के लिए भक्तों लाइन लगी रही जो देर शाम तक जारी रही। इस दौरान मंदिर परिसर में स्थापित भगवान शनि की प्रतिमा पर तेल, काले तिल का विशेष अभिषेक किया गया, वहीं दोपहर में विशेष पूजन, हवन सहित अनुष्ठान भी किया गया। साथ ही मंदिर में पहुंचे सभी दर्शनार्थियों को प्रसाद वितरण किया गया। बड़ा मंदिर प्रांगण में स्थित शनि मंदिर पर भी विशेष पूजन किया गया। अमावस्या को लेकर मंदिर को फूलों व आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। शाम को भगवान की महाआरती की गई। इस अवसर पर कई भक्तों ने फल सहित अन्य वस्तुओं का दान किया।
प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन
पश्चिमी कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास भगवान शनिदेव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। शनि अमावस्या से कार्यक्रम की शुरुआत हुईऔर प्रतिष्ठा के पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली में झांकी सजाकर प्रतिमा विराजित कर नगरभ्रमण कराया गया। यहां ११ मई तक प्रत्येक दिन हव पूजन होगा और अंतिम दिन पूर्णाहूति, भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

 

ट्रेंडिंग वीडियो