Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई उम्मीदों और संकल्पों के साथ शुरू होगा नया वर्ष, ग्रहों के परिवर्तन से अलग-अलग राशियों का रहेगा असर

सागर. नए साल 2025 की शुरुआत बुधवार को नई उमीदों और संकल्पों के साथ होगी। साथ ही नए साल में कई बदलाव भी होंगे। यह वर्ष ज्योतिष के अनुसार बहुत खास मनाया जा रहा है। इस वर्ष ग्रह-नक्षत्रों में बदलाव भी होंगे, जिसका असर अलग-अलग राशि के जातकों पर होगा।

2 min read
Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

Dec 21, 2024

kesavpamditji

kesavpamditji

14 जनवरी को सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में करेगा प्रवेश, मंगल का मिथुन राशि में होगा प्रवेश

सागर. नए साल 2025 की शुरुआत बुधवार को नई उमीदों और संकल्पों के साथ होगी। साथ ही नए साल में कई बदलाव भी होंगे। यह वर्ष ज्योतिष के अनुसार बहुत खास मनाया जा रहा है। इस वर्ष ग्रह-नक्षत्रों में बदलाव भी होंगे, जिसका असर अलग-अलग राशि के जातकों पर होगा। वर्षभर सेहतमंद रहने के साथ ही भाग्य में वृद्धि के भी आसार हैं। कुछ राशि के जातकों को शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी, तो कुछ इसकी गिरफ्त में आएंगे।मकरोनिया में रामदरबार महंत पं. केशव महाराज ने बताया कि 14 जनवरी को सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेगा। वहीं, वक्री (उल्टी) चाल चल रहा मंगल यह 21 जनवरी को कर्क राशि को छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। तीन दिन बाद 24 जनवरी बुध ग्रह धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में आएगा। 27 जनवरी को शुक्र ग्रह कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में आएंगे। इनका असर राशियों पर दिखेगा।ऐसा रहेगा राशि के जातकों पर असरमेष - मेष राशि वालों को नए वर्ष में आर्थिक लाभ में वृद्धि, न्याय के कार्य में लाभ, सत्संग यात्रा का योग और हृदय रोग समाप्त होगा।वृष - वृष राशि वालों जातकों को कानूनी समस्या, वाहन दुर्घटना, पारिवारिक सहयोग, मांगलिक कार्य, संतान सुख एवं अनावश्यक व्यय का योग है।मिथुन - मिथुन राशि वाले जातकों को व्यापार सम चलेगा। भूमि भवन आदि का सुख और नौकरी आदि में समस्याएं होंगी। अधिक श्रम करना पड़ेगा।कर्क - सुख समृद्धि, भूमि लाभ नौकरी का प्रबल योग है। कार्य पूर्ण शत्रु विरोध करने पर पराजित होंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।सिंह - सिंह राशि वाले जातकों का स्थानांतरण का प्रबल योग। अत्यधिक व्यय, स्वास्थ्य के प्रति चिंता होगी एवं न्याय में सफलता मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।कन्या - राशि वाले जातकों के लिए स्त्री पक्ष से सहयोग उनसे लाभ, कानूनी विवाद समाप्त, पारिवारिक सुख एवं लंबी यात्रा का प्रबल योग।तुला - राशि वाले जातकों के लिए राजनीति के क्षेत्र में लाभ व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भवन आदि से लाभ और स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।वृश्चिक - राशि वालों के लिए कुसंग से कष्ट, भूमि क्रय- विक्रय का योग, व्यापार वृद्धि और पारिवारिक सुख रहेगा।धनु - राशि वाले जातकों के लिए यात्रा से लाभ, मांगलिक कार्य, न्याय कार्य समाप्त, पारिवारिक सुख, स्थानांतरण एवं शत्रु से भय रहेगा।मकर - राशि वाले जातकों के लिए जमीन जायदाद विवाद समाप्त, स्त्री पक्ष से विवाद, स्थानांतरण का योग एवं शारीरिक कष्ट रहेगा।कुंभ - राशि वाले जातकों के लिए बुद्धि विद्या का विकास, राजनीतिक लाभ एवं कुटुंब के विवाद हल होंगे। शत्रु पक्ष से हानि व्यर्थ व्यय से बचे।मीन - राशि वाले जातकों के लिए व्यापारिक कार्यों में सफलता, वाहन क्रय विक्रय से लाभ, स्वास्थ्य संबंधी समस्या का निकारण एवं धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी।