सागर

लंबे समय से डटे थे कार्यालयों में

बदल गए बाबू,लंबे समय से जमें थे कलेक्ट्रेट में, तहसील कार्यालयों में किया स्थानांतरित

सागरAug 13, 2019 / 10:09 pm

शशिकांत धिमोले

The offices were occupied for a long time

सागर. कलेक्ट्रेट कार्यालय में वर्षों व एक ही ब्रांच में जमे दो-दो कर्मचारियों का स्थानांतरण जिले के तहसील कार्यालयों में किया गया है। कलेक्टर प्रीति मैथिल ने तहसील कार्यालयों में कर्मचारियों की कमी के चलते यह कार्रवाई कर ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। कर्मचारियों की कमी की वजह से तहसीलों में कार्य प्रभावित हो रहा था। कलेक्टर की इस कार्रवाई से कलेक्ट्रेट में कहीं खुशी तो कही गम का माहौल है। ट्रांसफर आदेश में 9 कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। आदेश में कहा गया है कि, एक सप्ताह के भीतर कर्मचारियों को कार्यभारमुक्त करना होगा। कर्मचारियों को नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा, इस दौरान स्थानांतरित कर्मचारियों के अवकाश आवेदन स्वीकार्य नहीं किए जाएंगे।

इनका यहां हुआ किया ट्रांसफर

– आरके अग्रवाल सहायक ग्रेड 2, कलेक्ट्रेट से तहसील कार्यालय सागर
– लीला पांडे सहायक ग्रेड 2 शिकायत कक्ष से तहसील कार्यालय बीना

– सुनीता- गोस्वामी सहायक ग्रेड 3 शिकायत कक्ष से तहसील कार्यालय राहतगढ़
– आभा चौहान स्टेनो टाईपिस्ट सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से तहसील कार्यालय बंडा

– सुधीर शर्मा सहायक ग्रेड 3 सीएम हेल्प लाईन से तहसील कार्यालय मालथौन
– प्रकाश शिल्पी सहायक ग्रेड 3 सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से तहसील कार्यालय केसली

– कमलेश कोरी सहायक ग्रेड 3 सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से तहसील कार्यालय शाहगढ़
– हेमलता तिवारी सहायक ग्रेड 3 शिकायत कक्ष से तहसील कार्यालय गढ़ाकोटा

– प्रदीप कोष्टा रीडर शाखा कलेक्ट्रेट से तहसील कार्यालय देवरी

Home / Sagar / लंबे समय से डटे थे कार्यालयों में

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.