
mosam sagar
सागर. शहर में इन दिनों मौसम शुष्क होने के साथ ही तीखी धूप के कारण दिन में गर्मी पसीने छुड़ा रही है। हवाओं का रूख बार-बार बदलने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दक्षिणी हवाओं के कारण लोगों को तीखी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 34.0 डिग्री सेल्यिसय दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार मानसून सीजन समाप्त हो गया है और इस समय पोस्ट मानसून सीजन चल रहा है। अभी हवा का रुख उत्तरी नहीं हुआ है, इसलिए मौसम का मिजाज गर्न बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में हवा का रूख उत्तरी होते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा।
7 अक्टूबर के बाद हो सकती है विदाई
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून की विदाई 7 अक्टूबर के बाद हो सकती है। अभी मौसम में एक बार और बदलाव देखने को मिलेगा। 5 अक्टूबर के बाद हल्की बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन में तापमान बढ़ रहा है, लेकिन अब रात में गर्मी से राहत मिलेगी। रात में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगेगी।
Published on:
05 Oct 2024 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
