लोहड़ी पर भांगड़ा
सिख, पंजाबी समाज की ओर से लोहड़ी पर्व पर मैदानों में आग जलाकर तिल, गुड़, मक्के के दाने, मूंगफली अर्पित कर अग्नि की परिक्रमा की जाएगी। यह खुशी के इजहार का पर्व है। समाज की ओर से लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी को बनाया जाएगा। अरजीत सिंह आहूवालिया ने बताया कि लोहडी़ पर खुले स्थान में परिवार और आस-पड़ोस के लोग मिलकर आग के किनारे घेरा बना कर बैठते हैं। सभी रेवड़ी और मूंगफली खाकर भांगड़ा करके खुशी का इजहार करेंगे।

१४ को मनेगी मकर संक्रांति
इस दिन सूर्य धनु से मकर राशि में आ जाता है। इस दिन को पुराणों और अन्य ग्रंथों में महापर्व कहा गया है। सूर्य के मकर राशि में आने से उत्तरायण शुरू हो जाता है। इस पर्व के साथ ही खरमास के खत्म होने से शादियां और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कामों की शुरुआत हो जाती है। मकर संक्रांति पर्व पर तीर्थ स्नान के बाद सूर्य पूजा और जरूरतमंद लोगों को दान देने की परंपरा है। संक्रांति पर देव दर्शन के लिए मंदिरों में भीड़ रहेगी। पतंग उत्सव मनाया जाएगा। कई संगठन जरूरतमंदों को कंबल, वृद्धाश्रम में तिल के लड्डू वितरित करेंगे।

मकरविलक्कू और पोंगल
तमिल समाज के लोग 14 जनवरी को मकरविलक्कू और पोंगल पर्व मनाएंगे। अय्यप्पा सेवा समिति द्वारा अय्यप्पा मंदिर में सुबह पूजा व अभिषेक होगा। विशेष आरती, पारायण व दीप आराधना होगी। अय्यप्पा दर्शन पूजा होगी। अय्यप्पा मंदिर समिति के अध्यक्ष केजीसी नायर ने बताया कि सुबह से मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। शाम को मंदिर से दीपमाला उत्सव मनेगा।