scriptइन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से किया जाएगा सम्मानित, मप्र के इस जिले में हुआ जन्म | They will be honored for Padma Shri award | Patrika News

इन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से किया जाएगा सम्मानित, मप्र के इस जिले में हुआ जन्म

locationसागरPublished: Jan 27, 2018 05:15:50 pm

पद्मश्री सम्मान सूची में 79 नम्बर पर उल्लेखित पं. त्रिपाठी अभी शिवाला वाराणसी में निवासरत हैं।

Padma shri winners are from Varanasi, Lucknow and Barabanki

Padma shri winners are from Varanasi, Lucknow and Barabanki

सागर. खुरई तहसील के ग्राम बिलैया में जन्मे पंडित भागीरथ प्रसाद त्रिपाठी (वागीश शास्त्री) को पद्मश्री सम्मान से विभूषित करने की घोषणा की गई है। पद्मश्री सम्मान सूची में 79 नम्बर पर उल्लेखित पं. त्रिपाठी सम्पूर्णानंद संस्कृत विवि वाराणसी के शोध निदेशक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद शिवाला वाराणसी में निवासरत हैं।
वे सागर संभाग के सम्भागीय उप संचालक महिला सशिक्तकरण बृजेश त्रिपाठी के ताऊजी हैं। छह बेटों व एक बहन में तीसरे नंबर के भागीरथ प्रसाद की बहन सागर के संस्कृत विद्वान शम्भूदयाल पांडे को ब्याही हैं। पंडित त्रिपाठी को पद्मश्री सम्मान की घोषणा पर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। उन्हें भुवनेश्वर प्रसाद तिवारी, एडवोकेट उमेश पांडे, चन्दू चौबे सहित सभी परिचितों ने बधाई दी है।
पंडित त्रिपाठी के बेटे ने पीड़ा व्यक्त करते हुए पत्रिका से चर्चा में कहा कि जहां सारी दुनिया में पिता का सम्मान हुआ, वहीं मप्र सरकार ने इस बारे में कभी नहीं सोचा। इंदौर में 2000 में सिर्फ एक सम्मान मिला। उनका कहना है कि सागर से जो प्राथमिक शिक्षा मिली है, उसी को आगे बढ़ाया है। सागर में संस्कृत विद्यालय में ही प्रारंभिक पढ़ाई हुई। उसके बाद वाराणसी से ही आगे की शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने यह भी बताया कि पिता के मन में यह बात हमेशा रहती है कि भले दुनियाभर में सम्मान हो, लेकिन जन्मभूमि पर सम्मान मिलना एक अलग ही बात है।

बता दें कि पद्मश्री पुरस्कार साहित्य, खेल, शिक्षा, कला, सामाजिक कार्य और व्यवसाय के क्षेत्र में अच्छा काम करने वालों कोक दिया जाता है।
प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा की गई है। जानकारी अनुसार इस बार 3 लोगों को पद्म विभूषण, 9 लोगों को पद्मभूषण और 73 को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कुल मिलाकर इस बार कुल 85 हस्तियों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इस बार देश के सभी राज्यों से कुल 15700 लोगों ने इस पुरस्कार के लिए आवेदन किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो