सागर

चोरों की होली, दो सूने घरों को बनाया निशाना

चोरों की होली, दो सूने घरों को बनाया निशाना

सागरMar 22, 2019 / 12:10 pm

Samved Jain

चोरों की होली, दो सूने घरों को बनाया निशाना

सागर. होली के त्यौहार पर अपनों के साथ खुशियां बांटने या मिलन करने गए दो परिवारों को तब तगड़ा झटका लगा, जब वापस लौटने पर उनके घरों के ताले टूटे मिले। इतना ही नहीं घर में रखी बेशकीमति सामग्री, नकदी भी गायब मिले। तत्काल की मामले की शिकायत पुलिस से की गई। अब प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
प्रकरण सागर जिले के मकरोनिया क्षेत्र का है। यहां की नेहानगर कॉलोनी में रहने वाले दो परिवार घर में ताला डालकर अपनों के बीच निकल गए थे। जैसे ही वापस लौटे तो उनकी आंखें खुली रह गई। घर का ताला टूटा हुआ मिलता है। बताया गया है कि दोनों की जगहों से करीब ५ लाख की चोरी बताई गई है। जिसमें चोरों ने घर में रखीं अलमारियों के अलावा, पेटियों, कवर्ड, डे्रसिंग सहित अन्य जगहों पर खानातलाशी की। जिसमें उनके हाथ नकदी और जेवर के अलावा कुछ जरूरी साम्रगी भी हाथ लगी है, जिसे लेकर चोर चंपत हो गए।
पुलिस ने दोनों ही मामलों के आवेदकों के शिकायत पत्र के आधार पर चोरों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया है। अब चोरों की पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए है। जिसके आधार पर तलाश शुरू होगी। नेहानगर क्षेत्र में एक ही रात में दो घरों के ताले टूटने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Home / Sagar / चोरों की होली, दो सूने घरों को बनाया निशाना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.