scriptतीन दिन से बंद पड़ी तीसरी आंख, नहीं हो पा रही निगरानी | Third eye closed for three days, not being monitored | Patrika News

तीन दिन से बंद पड़ी तीसरी आंख, नहीं हो पा रही निगरानी

locationसागरPublished: Jan 06, 2019 09:07:47 pm

Submitted by:

sachendra tiwari

कंट्रोल रुम में आई तकनीकी खराबी

Third eye closed for three days, not being monitored

Third eye closed for three days, not being monitored

बीना. शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे तीन दिन से बंद हैं, जिससे शहर में होने वाली गतिविधियों पर नजर नहीं रखी जा रही है। जिससे अब शहर की सुरक्षा में कमी हो गई है।
शहर में करीब 22 जगहों पर कैमरे लगे हुए हैं और इनसे शहर में होने वाली गतिविधियों सहित आने-जाने वाले वाहनों पर भी नजर रखी जाती है, लेकिन 3 जनवरी से यह कैमरे बंद पड़े हैं। क्योंकि कंट्रोल रुम में कोईतकनीकी खराबी आ गईहै, जिसका सुधार स्थानीय स्तर पर नहीं हो पा रहा है। अब भोपाल से इंजीनियर आने का इंतजार चल रहा है। गौरतलब है कि आए दिन कैमरों में खराबी आने से कैमरे बंद हो जाते हैं। कुछ दिनों पूर्ववरिष्ठ अधिकारियों ने भी इसपर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी कैमरे चालू करने के निर्देश दिए थे और उसके बाद सुधार कराया गया था। साथ ही कैमरे चालू होने पर भी सही तरीके से मॉनीटरिंग नहीं की जा रही है।
भोपाल दी है जानकारी
तकनीकी खराबी आने के कारण कैमरे बंद हो गए हैं। इस संबंध में भोपाल जानकारी दी गईहै। वहां से इंजीनियर आने के बाद ही सुधार हो पाएगा।
घनश्याम पाठक, प्रभारी, सीसीटीवी कंट्रोल रुम

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो