scriptजनवरी में 3 साल बाद रही सबसे ज्यादा ठंड, 15 दिन तक 10 डिग्री के नीचे रहा पारा | Three years after January the coldest | Patrika News

जनवरी में 3 साल बाद रही सबसे ज्यादा ठंड, 15 दिन तक 10 डिग्री के नीचे रहा पारा

locationसागरPublished: Jan 31, 2019 07:32:57 pm

– गुरुवार को दिन में खिली धूप से मिली ठंड से हल्की राहत

जनवरी में 3 साल बाद रही सबसे ज्यादा ठंड, 15  दिन तक 10 डिग्री के नीचे रहा पारा

जनवरी में 3 साल बाद रही सबसे ज्यादा ठंड, 15 दिन तक 10 डिग्री के नीचे रहा पारा

सागर. पिछले चार दिनों से ठंड हाड़ कंपा देने वाली ठंड जारी है। गुरुवार को धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ लेकिन ठंडी हवाओं से राहत नहीं रही। दिनभर के बाद शाम को छाए घने बादलों ने ठंड का एहसास करा दिया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 3 सालों के बाद जनवरी में ऐसी असर दिखाने वाली ठंड रही है। 15 दिनों तक न्यूनतम तापमान १० डिग्री के नीचे पहुंचा है। इस बीच 28 जनवरी को ठंड ने अपने रिकार्ड तोड़ दिए जब पारा 4.0 डिग्री पर पहुंच गया।

जनवरी के तीसरे पखवाड़े में ठंड से हल्की राहत रही। लेकिन जाते-जाते ठंड ने अपना असर दिखाया है। मौसम विभाग की माने तो फरवरी के पहले सप्ताह में ठंड असर दिखाएगी। न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये ठंड के तीन कारण

पहला- पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कश्मीर घाटी, हिमाचल की वादियों और उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी हुई।
दूसरा- उत्तर भारत से सूखी सर्द हवा सीधे मप्र आना।

तीसरा- ठंडी हवाओं को रोकने वाला सिस्टम न होना।

– 15 दिन रहा 10 डिग्री के कम तापमान

7 जनवरी – 9.3

8 जनवरी – 8.3

9 जनवरी – 8.2

10 जनवरी – 8.5

14 जनवरी – 8.3

15 जनवरी – 7.5

16 जनवरी – 9.5

18 जनवरी – 9.6

26 जनवरी – 9.6

27 जनवरी – 6.7

28 जनवरी – 4.0

29 जनवरी – 5.2

30 जनवरी – 7.1

31 जनवरी – 9.0

पिछले वर्षों में इतने दिन रहा १० डिग्री के कम पारा

वर्ष दिन

2018 – 13
2017 – 10

2016 – 5
2015 – 17

( तापमान डिग्री सेल्सियस में है)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो