scriptTomorrow, the king of the planets Sun and Saturn will enter the origin | कल ग्रहों के राजा सूर्य शनि की मूल त्रिकोण राशि कुंभ में प्रवेश, 15 को शुक्र ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन | Patrika News

कल ग्रहों के राजा सूर्य शनि की मूल त्रिकोण राशि कुंभ में प्रवेश, 15 को शुक्र ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन

locationसागरPublished: Feb 11, 2023 08:26:16 pm

Submitted by:

Atul sharma

फरवरी माह में ग्रह परिवर्तन के साथ सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि का संयोग

shanidev_as_a_friend.jpg
shanidev
sagar सागर. फरवरी माह बेहद खास है। इस माह बुध के बाद अब सूर्य और शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन और उनकी चाल में बदलाव का विशेष महत्व होता है। ग्रह नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी राशि वालों पर देखने को मिलता है। हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि के बाद अपना स्थान परिवर्तन करता है। इस माह 13 शुभ योग भी हैं। साथ ही 5 पर्वों का विशेष संगम रहेगा। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि है। 27 से होलाष्टक शुरू हो जाएंगे, इससे मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। पं. केशव महाराज ने बताया कि इस माह 7 सर्वार्थ सिद्धि योग, 3-3 अमृत सिद्धि और त्रिपुष्कर योग का संयोग है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.