सागर की घटना से नहीं लिया जा रहा सबक, हादसों की आशंका
सागर
Updated: March 21, 2022 09:30:28 pm
बीना. सागर के तिलकगंज की तेल गोदाम में आग लगने पर लोग दहशत में आ गए थे और बड़ी मशक्कत के बाद कई घंटों बाद आग पर काबू पाया गया था। शहर में भी ऐसे गोदाम हो सकते हैं, जहां तेल का स्टॉक बड़ी मात्रा में निकलेगा। क्योंकि बाहर से तेल मंगाकर थोक व्यापारी स्टॉक करते हैं। इसके बाद भी यहां अभी तक प्रशासन ने जानकारी तक नहीं जुटाई है। शहर में खुले और पैक तेल का स्टॉक थोक व्यापारियों द्वारा किया जाता है और फिर छोटे दुकानदारों को सप्लाई किया जाता है। यदि यहां आग लगने की घटना होती है, तो फिर आग पर काबू पाने में जिम्मेदारों के हाथ, पैर फूल जाएंगे। शहर में कहां-कहां तेल स्टॉक किया गया है, इसकी जानकारी प्रशासन के पास नहीं है। इसी तरह शहर के अंदर ही टाल संचालित हो रहे हैं, जहां सैकड़ों टन लकड़ी का स्टॉक रहता है, लेकिन सुरक्षा के इंतजाम न के बराबर हैं। इस ओर भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। घटना होने पर ही प्रशासन को कार्रवाई की याद आती है। यदि पहले से ही तैयारी की जाए तो घटना होने से भी टल सकती है।
संकरी गलियों में है मुख्य बाजार
शहर का मुख्य बाजार जहां सबसे ज्यादा दुकानें, गोदाम हैं वह सुपर मार्केट, बड़ी बजरिया है। मुख्य बाजार में गलियां संकरी होने के कारण दमकल गाडिय़ां तक नहीं पहुंच पाती हैं। दुकानों के सामने भी अतिक्रमण करके रखा गया है।
नपा के पास हैं दो पुरानी दमकल
नपा के पास सिर्फ दो पुरानी दमकल गाडिय़ां हैं, जो आग पर काबू पाने से पहले ही दम तोडऩे लगती हैं। नई दमकल के लिए कुछ दिनों पहले ही टैंडर हुए हैं। आग की बड़ी घटना होने पर रिफाइनरी से दमकल बुलानी पड़ती हैं, जिसे आने में समय लग जाता है।
ली जाएगी जानकारी
शहर में तेल का स्टॉक कहा है इसकी जानकारी ली जाएगी।
शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम, बीना
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें