scriptसागर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में मिले माता, पिता और बेटे का शव | triple murder in sagar, mother, father and son bodies found in a house | Patrika News

सागर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में मिले माता, पिता और बेटे का शव

locationसागरPublished: Jan 28, 2020 08:42:47 pm

Submitted by:

Muneshwar Kumar

घर का बड़ा लड़का है फरार

82_1.jpg

,,

सागर/ मध्यप्रदेश के सागर जिले में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है। घर के अंदर से मां-पिता और बेटे की लाश मिली है। उसके बाद मौके पर पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी पहुंच गए। हालांकि कारणों का खुलासा अभी नहीं हुआ है। घटना के बाद से इस परिवार का बड़ा लड़का फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
घटना सागर जिले के मकरोनिया थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके की है। जहां एक मकान से बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस जब दरवाजा खोला तो लोगों के होश उड़ गए। घर में तीन लाश पड़ी हुई थी। यह लाश घर के मालिक, उनकी पत्नी और छोटे बेटे की थी। ऐसे में पुलिस हत्या की आशंका व्यक्त कर रही है।
83_1.jpg
बड़ा बेटा है फरार
घटना के बाद से परिवार का बड़ा लड़का फरार है। ऐसे में शक की सुई उसके ऊपर भी जा रही है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। हालांकि पड़ोसियों ने भी पुलिस को विवाद के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन पुलिस को यह मामला पारिवारिक झगड़े का ही लग रहा है। दरअसल, परिवार के लोग पिछले दो दिनों से घर से बाहर नहीं निकले थे।
दो दिन पूर्व की लग रही है लाश
वहीं, शव देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि घटना दो दिन पहले की है। आरोपी तीनों की हत्या कर वहां से फरार हो गया है। बदबू आने के बाद ही पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। इससे और लग रहा है कि हत्या पहले ही हुई है। जांच के लिए मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंची है। मौके से साक्ष्यों को इकट्ठा कर रही है। घर के आसपास पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
81_1.jpg
साथ ही पुलिस के वरीय अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंच घटनास्थल का मुआयना किया है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उससे हत्या की वजहों का खुलासा होगा। फिलहाल घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो