scriptबीएमसी में दो कबूतरों की मौत, सैम्पल नहीं लिए जांच में, परिसर में दफनाया | Two pigeons killed in BMC, not tested for samples, buried on campus | Patrika News

बीएमसी में दो कबूतरों की मौत, सैम्पल नहीं लिए जांच में, परिसर में दफनाया

locationसागरPublished: Jan 15, 2021 08:34:27 pm

प्रदेश में बर्डफ्लू को लेकर अलर्ट जारी है। सागर जिले में भी बर्ड फ्लू की आशंका बनी हुई है
 

बीएमसी में दो कबूतरों की मौत, सैम्पल नहीं लिए जांच में, परिसर में दफनाया

बीएमसी में दो कबूतरों की मौत, सैम्पल नहीं लिए जांच में, परिसर में दफनाया,बीएमसी में दो कबूतरों की मौत, सैम्पल नहीं लिए जांच में, परिसर में दफनाया,बीएमसी में दो कबूतरों की मौत, सैम्पल नहीं लिए जांच में, परिसर में दफनाया

सागर. प्रदेश में बर्डफ्लू को लेकर अलर्ट जारी है। सागर जिले में भी बर्ड फ्लू की आशंका बनी हुई है। अंचलों में लगातार पक्षियों की असमय मौत के मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को पहली बार मेडिकल कॉलेज में दो कबूतरों की मौत हुई है। हालांकि प्रबंधन ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए इनके सैंपल की जांच नहीं कराई है। बता दें कि मेडिकल कॉलेज में बड़ी तादाद में कबूतर डेरा जमा हुए हैं, लेकिन शुक्रवार की सुबह परिसर में दो कबूतर अलग-अलग जगहों पर मृत पाए गए थे। इसकी जानकारी स्टाफ द्वारा अधीक्षक को दी गई थी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन कबूतरों की मौत किस वजह से हुई है। जिले में बर्ड फ्लू से अभी तक किसी भी पक्षी की मौत नहीं हुई है। इसकी अधिक अधिकृत रिपोर्ट भी जारी नहीं हुई है। राहतगढ़ जैसे अंचलों से कुछ पक्षियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट का भी इंतजार है। बरहाल बीएमसी प्रबंधन ने कबूतरों को दफना दिया है। प्रबंधन इसे सामान्य मौत मान कर चल रही है। यदि संख्या में वृद्धि होती है तो निश्चित तौर पर सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो