scriptपारिवारिक विवाद के चलते चाचा ने की भतीजे के घर को बम के धमाके से उड़ाने की कोशिश | Uncle tried to blow up nephew's house with a bomb blast | Patrika News

पारिवारिक विवाद के चलते चाचा ने की भतीजे के घर को बम के धमाके से उड़ाने की कोशिश

locationसागरPublished: Feb 21, 2020 09:30:09 pm

चचेरी बहन से विवाह के चलते नरवानी में चल रही है दो परिवारों में रंजिश

पारिवारिक विवाद के चलते चाचा ने की भतीजे के घर को बम के धमाके से उड़ाने की कोशिश

पारिवारिक विवाद के चलते चाचा ने की भतीजे के घर को बम के धमाके से उड़ाने की कोशिश

सागर. पारिवारिक रंजिश के चलते शुक्रवार को नरवानी गांव में चाचा ने भतीजे के घर को बम के धमाके से उड़ाने की साजिश रची लेकिन खबर लगने पर पुलिस ने इसे विफल कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यदि बहेरिया थाने तक खबर नहीं पहुंचती तो गांव में बारूद का धमाका लोगों की जान ले लेता। भतीजे द्वारा चचेरी बहन से शादी को इस रंजिश की वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने साजिश रचने वाले आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

बहेरिया टीआइ रवीन्द्र मिश्रा के अनुसार नरवानी गांव से शुक्रवार शाम करीब ४.३० बजे एक थाने को एक घर के सामने बम रखकर परिवार को विस्फोट से उड़ाने की साजिश की सूचना मिली थी। सूचना पर बम डिस्पोजल स्कवॉड के साथ थाने से बल रवाना किया गया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां तेज सिंह लोधी के घर के सामने देशी बम रखा मिला जिससे तार जुडे हुए थे। बम डिस्पोजल स्कवॉड द्वारा बम को निष्क्रिय करने के बाद पुलिस ने पूछताछ की तो तेज सिंह ने पारिवारिक विवाद के चलते रोहन ङ्क्षसह लोधी द्वारा यह साजिश रचने के बारे में बताया।

पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर बम तैयार करने वाले रोहन सिंह लोधी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि रिश्ते में भतीजा लगने वाले तेज सिंह ने उसकी पुत्री से विवाह कर लिया था। इसके बाद से उनके परिवारों के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही है। परिवार की बदनामी का बदला लेने के लिए उसने यह साजिश रची थी। इसके लिए उसने एक पीतल के लोटे में छर्रे और बारूद भरकर उसे बैट्री से जोड़ दिया था। वह तेज सिंह के बाहर आते ही तार जोड़कर धमाका करने का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने रोहन के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो