scriptशाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाते अंडरब्रिज, हो रही घटनाएं | Underworld being dumped in the dark, the events happening in the eveni | Patrika News

शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाते अंडरब्रिज, हो रही घटनाएं

locationसागरPublished: Sep 15, 2018 08:38:58 pm

Submitted by:

sachendra tiwari

प्रकाश की व्यवस्था करने अभी तक नहीं किए प्रयास

Underworld being dumped in the dark, the events happening in the evening

Underworld being dumped in the dark, the events happening in the evening

बीना. शहर में सागर रेलवे गेट और झांसी रेलवे गेटपर छोटे वाहन चालकों की सुविधा के लिए अंडरब्रिज तो बना दिए गए हैं, लेकिन यहां प्रकाश की व्यवस्था नहीं की गई है। जिसके चलते शाम ढलते ही यहां अंधेरा पसर जाता है असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होने लगता है और वाहन चालकों के साथ घटनाएं भी होती हैं। सागर गेट का अंडरब्रिज नईसब्जी मंडी के पास बनाया गया है जहां रात में सुनसान होने यहां लोगों के लिए खतरा भी बढ़़ जाता है। गेट बंद होने के कारण बाइक चालक रात में भी यहीं से निकलते हैं, लेकिन अभी न तो रेलवे और न ही नगरपालिका ने यहां प्रकाश की व्यवस्था की है। यदि इसी प्रकार की लापरवाही रही तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व में इसी अंडरब्रिज से निकल रहे एक शिक्षक के साथ शाम को असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट कर दी गई थी, जिससे उन्हें चेहरा, पैर में चोटें आई थीं।
यहां भी हैं यही हालात
झांसी रेलवे गेट पर बने अंडरब्रिज पर भी प्रकाश की व्यवस्था नहीं है, जिससे यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को खतरा बना रहता है। झांसी रेलवे फाटक से ट्रेनों की आवाजाही ज्यादा होन के कारण कुछ-कुछ मिनट में ही यह गेट बंद होता रहता है। जबकि यह भोपाल, अशोकनगर जाने वाले मुख्य मार्ग है और इस अंडरब्रिज से बाइक, कारें भी बड़ी संख्या में चौबीसों घंटें निकलती हैं।
असामाजिक तत्वों का रहता हैं जमावड़़ा
अंडरब्रिज से रात भर लोग आते-जाते हैं। इन रास्तों पर रात के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता हैं। रात में अंडरब्रिज के पास बैठकर ही लोग शराब पीते हैं। यदि यहां रात्रि में लगातार पुलिस गश्त हो तो असामाजिक तत्व यहां जमा नहीं हो पाएंगे।
कराएंगे व्यवस्था
अंडरब्रिजों पर प्रकाश की व्यवस्था के लिए प्रयास किए जाएंगे, जिससे राहगीरों के लिए परेशान न होना पड़े।
नीतू राय, नपाध्यक्ष, बीना

ट्रेंडिंग वीडियो