सागर

शासकीय खरीदी की उपज को सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश में पहली बार विदेशी फार्मूले का प्रयोग

दक्षिण पूर्व एशिया के देश फिलीपींस की तकनीक का होगा उपयोग, प्रयोग के तौर पर 10 हजार टन क्षमता के लिए बीना क्षेत्र में तैयार हो रहे कोकून।
 
 

सागरMay 17, 2019 / 09:42 pm

मदन गोपाल तिवारी

Use of foreign formula for the first time in the state

सागर. प्रदेश में समर्थन मूल्य पर चल रही गेहूं, चना, मसूर व सरसों की खरीदी के बाद उपज को सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने विदेशी फार्मूला अपनाया है। प्रदेश सरकार ने प्रयोग के तौर पर दक्षिण पूर्व एशिया के देश फिलीपींस की तकनीक का होगा उपयोग बीना में शुरू किया है। जहां पर गेहूं सहित उपजों को सुरक्षित रखने के लिए कोकून (एक विशेष प्रकार के कैप) तैयार किए जा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है कि कोकून में अनाज पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। वेयर हाउस से मिली जानकारी के अनुसार कोकून बनाने के लिए फिलिपींस से आए चार लोगों बीना पहुंचे हैं, जिनकी देखरेख में पूरा काम किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बीना के बिहरना मंडी परिसर में तैयार हो रहे 30 फीट चौंड़े और 20 फीट लंबाई के एक कोकून में करीब 150 मीट्रिक टन अनाज रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि बीना में 10 हजार मीट्रिक टन अनाज रखने की क्षमता के कोकून तैयार होंगे। इसके लिए बीते एक सप्ताह से बीना में काम चल रहा है।

विशेष प्रकार का है कवर

कोकून बनाने के लिए जिस प्लास्टिक टायप की तिरपाल का उपयोग किया जा रहा है, वह विशेष रूप से तैयार की गई है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस कोकून में बिना किसी कैमिकल का उपयोग किए पांच साल तक अनाज को सुरक्षित रखा जा सकता है। इतना ही नहीं खुले परिसर में तैयार हो रहे इन कोकून को इस प्रकार से कबर किया जाता है कि जिसमें न तो हवा प्रवेश कर सके और न ही पानी, तापमान सामान्य रखने के लिए इसमें सेंसर भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा इसकी बड़ी खासियत यह है कि हवा, पानी से बचाने के साथ ही यह रेटप्रूफ (चूहा नहीं काट सकेंगे) भी है।

कुछ दिनों में ही हो जाएंगे तैयार

कोकून बनाने का बीते एक सप्ताह से चल रहा है। यहां पर 10 हजार मीट्रिक टन क्षमता के कोकून तैयार करने हैं। यह पहली बार प्रयोग के तौर पर किया जा रहा है। इसके सफल प्रयोग के बाद कभी कैप बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
आरएस तिवारी, डीएम, वेयरहाउस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.