scriptvedio वैशाख पूर्णिमा पर जलमग्न हुए शिव | Vaishakh purnima | Patrika News

vedio वैशाख पूर्णिमा पर जलमग्न हुए शिव

locationसागरPublished: May 18, 2019 07:29:47 pm

वैशाख पूर्णिमा रविवार को शहर में उत्साह के साथ मनाई

vedio वैशाख पूर्णिमा पर जलमग्न हुए शिव

vedio वैशाख पूर्णिमा पर जलमग्न हुए शिव

सागर. वैशाख पूर्णिमा रविवार को शहर में उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह मंदिरों में भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक हुआ और उसके बाद उन्हें जलमग्न किया गया। कहते हैं कि भगवान भोलेनाथ ने जो हलाहल विष पिया था उससे ठंडक दिलाने और इस भीषण गर्मी से निजात दिलाने के लिए वैसाख मास की पूर्णिमा में उन्हें जलमग्न किया जाता है। इस अवसर पर भगवान शिव के हजारों भक्त मंदिरों में उमड़े और आरती शामिल हुए।

भूतेश्वर मंदिर में सुबह से भगवान का विशेष अभिषेक हुआ उसके बाद भगवान को जलमग्न किया गया। भगवान को दूसरे दिन सोमवार को सुबह 4 बजे निकाला जाएगा। पंडित मनोज तिवारी ने बताया कि सुबह से यहां प्रसाद वितरण का दौर चला। सभी भक्तों के लिए भण्डारे का भी आयोजन किया गया। बेल का शरबत, सत्तू और हलवा भी बांटा गया। शाम को महाआरती हुई।

सप्तनदियों के पानी से किया जलमग्न
देव घनेश्वर शिवालय में भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक किया गया और उसके बाद सप्तनदियों के पानी से भगवान को जलमग्न किया गया। भगवान का अभिषेक ठंडक देने वाली वस्तुएं तरबूज और बेल आदि से किया गया। यहां शाम को महाआरती हुई और प्रसाद वितरण किया गया। सैकेड़ों की कतार में भगवान शिव के भक्तों ने दर्शन कि ए। इसी तरह मॉडल स्कूल स्थित नागेश्वर मंदिर में भगवान को शिव को जलमग्न किया। शहर के सभी शिव मंदिरों में भगवान जल मग्न ह

ट्रेंडिंग वीडियो