scriptडांडियों की खड़क, गरबे की ताल पर झूम उठा तन-मन | Waking up on the rhythm of Garba Tan Man Navratra dance | Patrika News

डांडियों की खड़क, गरबे की ताल पर झूम उठा तन-मन

locationसागरPublished: Oct 14, 2018 09:50:13 am

Submitted by:

govind agnihotri

गरबा मेनिया महोत्सव

Waking up on the rhythm of Garba Tan Man Navratra dance

Waking up on the rhythm of Garba Tan Man Navratra dance

सागर. ढेर सारे रंग, जुदा अंदाज, पारंपरिक वेशभूषा के अलग-अलग अंदाज…। यह शनिवार को गरबा मेनिया महोत्सव में दिखे। उत्सव का दूसरा दिन युवाओं की ऊर्जा से लबरेज रहा। जयराम होटल के मैदान में मां दुर्गा की आरधना में प्रतिभागियों में जो ऊर्जा का संचार हुआ वो रात तक जारी रहा। दूसरे दिन यहां कार्यक्रम की शुरुआत में हाथों में दीया लेकर मां शक्ति आरधना और आरती की गई।
यहां कुछ प्रतिभागियों ने थीम बेस्ड एसेसरीज पहन रखीं थीं तो कुछ परंपरागत शैली में सज संवरकर मां की आराधना करने पहुंचे। मां दुर्गा की भव्य आरती के बाद प्रज्ज्वलित दीये लिए प्रतिभागियों ने मां दुर्गाजी की आराधना की और फिर रास, डांडिया और गरबा में सभी खो गए। मुख्य सर्कल के अलावा भी सैकड़ों लोग गरबा करते नजर आए। जगमग रोशनी के बीच गरबा देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। डायरेक्टर लवी गुप्ता ने बताया कि दूसरे दिन राजस्थानी थीम पर गरबा हुआ। इसके अलावा ब्रेक मिलते ही लोगों ने व्यंजनों के जायके का आनंद लिया। नवरात्र में यहां व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए थे।
ये रहे अतिथि- डॉ. शैलेंद्र शर्मा, नारायण कबीरपंथी, सांसद प्रतिनिधि मिश्रीचंद गुप्ता,राजेंद्र सिंह ठाकुर, सुभाष दत्ता, मोती पटेल, मनीष, अभिषेक गौर।

गरबा में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों ने इससे पहले कई दिनों तक तैयारी की थी। बाहर से आए प्रशिक्षक ने गुजरात की तर्ज पर प्रतिभागियों को कई स्टैप्स सिखाए थे। अब यही प्रतिभागी यहां गरबा का जलवा बिखेर रहे हैं।

छात्राओं ने दी गरबा से बांधा समां
भोपाल रोड स्थित महर्षि विद्यामंदिर में महर्षि सहस्त्र शीर्षा देवी मंडल का स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। प्राचार्य अतुल वर्मा और शिक्षिका सारिका मिश्रा के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ। आस्था तिवारी महाकाली, अंशिका विश्वकर्मा दुर्गा और अनुष्का ताम्रकार सरस्वती के रूप में दिखीं। इस मौके पर गरबा और नौरता की प्रस्तुति छात्राओं के द्वारा दी गई। कार्यक्रम में कल्पना चौबे, अर्चना, संगीता सेन, शिल्पी श्रीवास्तव, रचना जैन, स्वाती भट्ट, पुष्पा यादव और आशा उपाध्याय मौजूद रही।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो