जगह-जगह फैला कचरा, गलियों में बह रहा गंदा पानी, बदबू से लोग परेशान
रजवांस. ग्राम पंचायत रजवांस में स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ रही हैं। ग्राम में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। वार्ड चार व दस में तो जीना मुहाल हो गया है। आस्था के केंद्र धार्मिक स्थलों के रास्तों पर भी गंदगी फैली है। इसके बाद जिम्मेदारों द्वारा लगातार अनदेखी की जा रही है। जबकि स्वच्छता अभियान के नाम पर लाखों खर्च किए जा रहे हैं। इसके बाद भी ग्राम में कहीं इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे होने से मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ रहा है। जिससे लोगों को अब संक्रमित बीमारियों का भय सताने लगा है। उन्होंने मांग की है कि शीघ्र ही साफ-सफाई की जाए जिससे लोगों को मुसीबतों का सामना न करना पड़े। ग्राम के रास्ते के दोनों ओर नालियां न होने से गलियों में पानी बहता रहता है। जिससे वाहन चालक व पैदल चलने वाले लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। इसके बाद जिम्मेदारों द्वारा पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की जा रही है।