
sagar
पिछले करीब एक सप्ताह से जारी कड़ाके की ठंड से शुक्रवार को राहत मिली है। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 28.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं का रुख बदलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमोत्तर राजस्थान एवं निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर मध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर चक्रवात परिसंचरण सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार संभाग के टीकमगढ़ और दमोह में आगामी 24 घंटे में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। जिसका असर जिले में दिख सकता है। 27 दिसंबर को एक नए एवं सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय तथा संलग्न मैदानी क्षेत्रों को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से आसमान पर बादल छा सकते हैं। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज होगी।
Published on:
21 Dec 2024 04:48 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
