scriptदिनभर जारी रहा बारिश का दौर, 24 घंटे में लुढ़का 4 डिग्री पारा | weather | Patrika News
सागर

दिनभर जारी रहा बारिश का दौर, 24 घंटे में लुढ़का 4 डिग्री पारा

गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

सागरAug 21, 2019 / 08:22 pm

रेशु जैन

सागर. शहर में बुधवार को मौसम दिनभर बदलता रहा। बारिश का दौर रुक-रुककर जारी रहा। यही वजह रही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक गरज चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शहर का अधिकतम 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले मंगलावर को अधिकतम तापमान ३१.०डिग्री पर पहुंच गया था। शहर में कुल बारिश ९५६.७ मिमी हो गई है। बुधवार को सुबह ८.३० बजे से ५.३० बजे तक ५.८ मिमी बारिश हुई है।

इसलिए हो रही बारिश

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पहला एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम झारखंड उसे लगे बिहार के ऊपर बना हुआ है। साथ ही हवा के ऊपरी भाग में 7 पॉइंट 6 किलोमीटर की ऊंचाई तक हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना है जो ऊंचाई के साथ दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ।
– दूसरा उत्तर दक्षिण द्रोणिका उत्तर पश्चिम झारखंड से उत्तरी तमिलनाडु के बीच बना हुआ है। जो उड़ीसा से होकर गुजर रहा है जो 900 मीटर की ऊंचाई पर बना है।
– तीसरा एक हवा की ऊपरी भाग में चक्रवात सौराष्ट्र और उससे लगे हुई। गुजरात में 3.1 से .3.6 किलोमीटर के ऊपर बना हुआ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो