सागर

दो दिन से आसमान में अटका पानी, तेज बारिश की आशंका,बदलेगा मौसम का मिजाज

Weather Alert Heavy Rain Chance in mp weather- दो दिन से आसमान में अटका पानी, तेज बारिश की आशंका,बदलेगा मौसम का मिजाज,दो दिनों से हो रही बूंदाबांदी, मौसम में अचानक बदलाव, रात में तेज बारिश के आसार से बढ़ गई लोगों की टेंशन

सागरOct 20, 2019 / 03:18 pm

Samved Jain

दो दिन से आसमान में अटका पानी, तेज बारिश की आशंका,बदलेगा मौसम का मिजाज

दमोह/ मौसम का मिजाज इन दिनों कुछ बदला-बदला नजर आ रहा है। दो दिनों से हो रही बूंदाबांदी के बाद अब तेज बारिश के आसार है। इसके बाद ही मौसम में ठंडक पूरी तरह घुल सकती है। इधर, दीपावली की साफ-सफाई और पुताई में जुटे लोगों की बारिश की खलल से टेंशन बढ़ गई है। दो दिन से आसमान में अटका पानी कभी भी तेज बारिश कर सकता है। इधर कोहरा भी अब आने लगा है।
मौसम में अचानक आए परिवर्तन के वजह से जा चुकी बारिश एक बार फिर होती नजर आ रही है। बुंदेलखंड में फिलहाल गुलाबी ठंड का असर दिखने लगा है। देर रात से अलसुबह तक गुलाबी ठंड को लोग महसूस करने लगे है। इस ठंड से ही लोगों को कंपकंपी छूटने लगी है। हालांकि, सुबह से रात तक माहौल फिलहाल गर्म ही है। यह अलग बात है कि अब गर्मी और धूप की चुभन से लोगों को राहत है। मौसम विभाग ने बारिश को बाय-बाय का अलर्ट जारी करने के बाद से लोगों में राहत है। अब गुलाबी ठंड के साथ लोग ने ठंड का स्वागत कर दिया है। हालांकि, करवा चौथ की रात से छाए बादल अब भी छटने का नाम नहीं ले रहे है। जिससे संभावना जताई जा रही है कि तेज बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 2019 में मध्यप्रदेश में बारिश सामान्य से अधिक हुई है। ऐसे में ठंड भी काफी कड़ाके की पड़ सकती है। लोगों को ठंड के लिए तैयार रहने के मैसेज भी जारी होने लगे है। मौसम विभाग के अनुसार दीपावली के पहले ही लोगों को ठंड महसूस होने लगेगी। जबकि दीपावली के बाद कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। फिलहाल न्यूनतम पारा में लगातार हो रही गिराबट भी लोगों को ठंड के जल्द आगमत का मैसेज दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार २०१९ विंटर में पारा मध्यप्रदेश के बहुत से जिलों में शून्य तक भी पहुंचने की उम्मीद है।
दो दिन से आसमान में अटका पानी, तेज बारिश की आशंका,बदलेगा मौसम का मिजाज

बारिश ने मध्यप्रदेश में मचाई है तबाही, समेटने में लगे लोग
मॉनसून 2019 भले ही मध्यप्रदेश में देरी से आया था, लेकिन जाते-जाते बारिश ने पूरे मध्यप्रदेश में तबाही मचा कर दी है। अब बारिश के थमने और नदी-नालों के बहाव कम होने के बाद लोग समेटने में जुट गए है। बारिश के कहर की चपेट में बर्बाद हुए क्षेत्रों, घरों में एक बार दीपावली के पहले रौनक देखने मिल सकती है। फिलहाल कहर से खराब हुए हिस्सों को संवारने का काम जारी है। बुंदेलखंड में इन दिनों ग्रामीण अंचलों में मिट्टी और गोबर से भी कच्चे घरों को सौंदर्य देने का काम होता है। जो काफी आकर्षक होता है। इन घरों में ठंड के मौसम में आग तापकर बिना ठंड के रहा जा सकता है। इस समय अगर दोबारा बारिश होती है तो फिर से लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Home / Sagar / दो दिन से आसमान में अटका पानी, तेज बारिश की आशंका,बदलेगा मौसम का मिजाज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.