तीन केन्द्रों की नहीं हो पाई स्थापना
सागर
Published: April 04, 2022 08:33:25 pm
बीना. समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी सोमवार से शुरू हुई है, लेकिन पहले दिन एक भी समिति पर खरीदी नहीं हो सकी। केन्द्रों पर संचालक किसानों का इंतजार करते रहे। वहीं तीन समितियों के केन्द्रों की स्थापना भी नहीं हो पाई है। समर्थन मूल्य की खरीदी के लिए 11 समितियों का चयन किया गया है, जिसमें कंजिया, भागनढ़, मंडीबामोरा केन्द्र की स्थापना नहीं हो पाई है, जिससे खरीदी नहीं हुई। वहीं सतौरिया समिति संचालक ने बताया कि पोर्टल में समस्या आ रही है, जिससे स्लॉट ही नहीं दिख रहे हैं। बीना विपणन समिति पर भी कोई किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचा। पहले दिन सभी केन्द्रों पर खरीदी की स्थिति शून्य रही। इस वर्ष स्लॉट बुक करने में भी किसानों को परेशानी हो रही है, क्योंकि पोर्टल सही तरीके से नहीं चल रहा है। पहली बार स्लॉट बुक करने की प्रक्रिया शुरू हुई है।
बार-बार बदल रहे केन्द्र
पहले आई सूची में कुछ समितियों को मुख्यालय और बिहरना वेयरहाउस में खरीदी करने का उल्लेख था, लेकिन बाद में उनके खरीदी केन्द्र बदल दिए गए हैं। पोर्टल पर अब दूसरी जगह दिखने लगी है। बार-बार केन्द्र बदलने से समिति संचालक, किसान असमंजस में हैं।
घटियारी में बनाया गया है सायलो केन्द्र
खुरई रोड पर घटियारी गांव में सायलो केन्द्र बनाया गया है, जिसमें सतौरिया, रामपुर, धनौरा, किर्रावदा समिति को जोड़ा गया है। साथ ही खुरई तहसील के भी तीन समिति केन्द्र जोड़े गए हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2020 में बारधा के पास सायलो केन्द्र बनाया गया था, जहां अभी भी हजारों क्विंटल गेहूं रखा है और बैग फट जाने से बड़ी मात्रा में गेहूं खराब हुआ है।
मंडी में 1975 से 2110 तक बिका गेहूं
कृषि उपज मंडी में फिर गेहूं के दामों में उछाल आया है और सुनहरा गेहूं 1975 से 2110 रुपए क्विंटल तक बिका। वहीं शरबती गेहूं 2600 से 3450 रुपए क्विंटल बिका। मंडी में मिल रहे अच्छे दाम के कारण भी समर्थन मूल्य केन्द्रों पर किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंच रहे हैं।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें