सागरPublished: Nov 08, 2023 02:24:46 pm
Ashtha Awasthi
-मरीजों के आंसू भी नहीं रुक रहे
-शैंपू से दो महिलाओं और दो बच्चों की आंखों में इन्फेक्शन
सागर/रहली। शैंपू से नहाने के बाद दो महिलाओं और दो बच्चों की आंखों में इन्फेक्शन हो गया। मामला रहली क्षेत्र के कासल पिपरिया गांव का है। जानकारी के अनुसार, पहले मरीजों की आंखों में जलन हुई और जब शाम को लाइट जलीं, तो सभी को नीला-पीला नजर आने लगा। परिजन पहले उन्हें रहली में निजी व सरकारी अस्पताल ले गए, किंतु आराम नहीं मिला, तो मंगलवार सुबह बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) लेकर पहुंचे। कासल पिपरिया गांव में रहने वाली नत्थी बाई (70) बतीबाई (50), उमा लोधी (09) और प्रताप लोधी (07) ने रविवार को नहाते समय शैंपू लगाया था। परिजनों ने बताया कि उन्होंने शैंपू किराना दुकान से ली थी।