scriptपार्टी गतिविधियों से घट रहा  कार्यकर्ताओं का ग्रॉफ | Worker's graph is decreasing due to party activities | Patrika News

पार्टी गतिविधियों से घट रहा  कार्यकर्ताओं का ग्रॉफ

locationसागरPublished: Sep 14, 2019 10:53:47 pm

भाजपा संगठनात्मक चुनाव- बूथ लेविल कमेटियों के गठन के लिए करना पड़ रही मशक्कत

Worker's graph is decreasing due to party activities

Worker’s graph is decreasing due to party activities

सागर. भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को लेकर निर्वाचन पदाधिकारी मंडलों में बूथ कमेटियों के अध्यक्ष व समिति के गठन को लेकर तमाम कवायद कर रहे हैं। 11 सितंबर से आरंभ हुई प्रक्रिया के बाद से ही मतदान केंद्र स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की तलाश कर उन्हें जिम्मेदारी दी जाएगी। बताया जा रहा है कि मंडलों में नियुक्त निर्वाचन व सह निर्वाचन अधिकारियों को सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की तलाश में भारी मशक्कत करना पड़ रहा है। कहा जा रहा है कि इसके पीछे सत्ता से बाहर होंने के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ताओं में एक तरह की निराशा छाई है इसी वजह से वे बड़ी जिम्मेदारी लेने से हिचक रहे हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी गतिविधियों में भी आम कार्यकर्ताओं का रुझान का ग्रॉफ सत्ता से बाहर होने के बाद तेजी से गिरा है।

पार्टी कार्यकर्ताओं में आ रही निष्क्रियता को लेकर आला नेता भी चिंतित हैं संभवत: यही वजह है कि पार्टी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाई ताकि कार्यकर्ताओं को भरोसे में लेकर उन्हें सक्रिय बनाए रखा जाए। इस रणनीति पर घंटानाद आंदोलन से अमल भी आरंभ हो गया है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो