scriptWorld Hindi day 2019 : 150 देशों के 200 विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जा रही हिन्दी | World Hindi day 2019 | Patrika News

World Hindi day 2019 : 150 देशों के 200 विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जा रही हिन्दी

locationसागरPublished: Jan 10, 2019 12:57:39 pm

– विश्व हिन्दी दिवस आज
– सोशल मीडिया से बड़ी अन्य देशों में भी हिन्दी की पहुंच

150 देशों के 200 विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जा रही हिन्दी

150 देशों के 200 विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जा रही हिन्दी

सागर. भारत सरकार हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाए या न बनाए परन्तु हिन्दी विश्व में परचम फैला रही है, यही वास्तव में हिन्दी की ताकत है। आज विश्व के 150 से ज्यादा देशों के 200 विश्वविद्यालयों में हिन्दी पढ़ाई जा रही है और विश्व में करीब एक अरब से ज्यादा लोग हिन्दी बोल, लिख, समझ रहे हैं। भारत में सभी जगह हिन्दी बोलने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है । विश्व में हिन्दी तीसरे स्थान पर भले ही हो परन्तु नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, मलेसिया, यूके अमेरिका आदि स्थानों पर भारतीयता व हिन्दी भाषा फल फूल रही है।

सोशल मीडिया ने हिन्दी की पहुंच पूरे विश्व में बढ़ा दी है। गूगल हिन्दी एप लॉन्च कर चुका है। वॉट्सएप, ट्विटर, ब्लॉग स्पॉट और फेसबुक पर हिन्दी की-बोर्ड उपलब्ध हो चुका है। सोशल मीडिया में लगातार एक्टिव रहने वाला हर 5वां यूजर हिन्दी में ही टाइप करता है। इन सबके साथ शहर में हिन्दी साधकों ने भी कागज के पन्नों के साथ इन माध्यमों पर हिन्दी को प्रचारित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

2017 में जुड़े 70 शब्द
ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में पिछले साल तकरीबन 70 भारतीय शब्द जोड़े गए। जिनमें अब्बा, अम्मा, गुलाब जामुन, वड़ा, जुगाड़, दादागिरी, बापू, सूर्य नमस्कार, चमचा , मिर्च मसाला, चुप, नाटक, अईयो जैसे शब्दों को जगह मिली। इसके पहले वर्ष 2015 में अरे यार, चूड़ीदार, भेलपुरी, पापड़, ढाबा को शामिल किया गया। अप्रैल 2004 में अंग्रेज, बदमाश, अच्छा, आलू, अरे, देसी, गोरा, जंगली, यार जैसे शब्द ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में स्थान बना चुके हैं। पूरी, चटनी दीदी, मसाला और पक्का शब्द भी ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में जोड़े जा चुके हैं।

इसलिए शुरुआत

दुनिया में हिन्दी भाषा के व्यापक प्रचार के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन आरंभ हुआ था। पहला विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में हुआ था। इसलिए 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी 2006 से हर वर्ष विश्व हिन्दी दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी। गौरतलब है कि विश्व हिन्दी दिवस के अलावा 14 सितंबर को हिंदी-दिवस भी मनाया जाता है। क्योंकि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा हिंदी को राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया था।

हिन्दी की खास बातें
– फारसी भाषा का शब्द है हिन्दी, जो विश्व की चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा के रूप में प्रसिद्ध है।

– 1977 में तत्कालीन विदेश मंत्री अटल बिहारी ने संयुक्त राष्ट्र की आम सभा को पहली बार हिंदी में संबोधित किया था।
– यूएसए के 45 विश्वविद्यालय सहित पूरे विश्व के लगभग 176 विश्वविद्यालयों में हिन्दी की पढ़ाई जारी है।

– हिन्दी भारत की 7 भाषाओं में से एक है जिसका यूज यूआरएल/वेब एड्रेस बनाने में किया जा सकता है।
– विश्व के 20 से अधिक देशों में हिन्दी भाषा का प्रयोग बोलचाल में किया जाता है।

– हिन्दी पूरे विश्व में लगभग 258 मिलियन से अधिक लोगों की मातृभाषा है।
– एशिया के बाहर फिजी में हिन्दी को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो