scriptWorld Standards Day : डिस्काउंट-ऑफर्स के चक्कर में कहीं ‘नकली’ सामान तो नहीं खरीद रहे आप… जानिए ठगी से बचने के उपाय | World Standards Day | Patrika News

World Standards Day : डिस्काउंट-ऑफर्स के चक्कर में कहीं ‘नकली’ सामान तो नहीं खरीद रहे आप… जानिए ठगी से बचने के उपाय

locationसागरPublished: Oct 14, 2017 01:08:18 pm

प्रत्येक ब्रांडेड उत्पाद पर कुछ विशेष निशान होते हैं, जिनकी पहचान कर हम ठगी या निम्न क्वालिटी वाले उत्पाद को खरीदने से बच सकते हैं।

world standard day 2017

world standard day 2017

सागर. विश्व मानक दिवस विश्वभर में 14 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिवस उद्योग और उपभोक्ताओं के बीच जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। उत्पाद खरीदते समय आपकी जागरुकता जरूरी है। मानकों के आधार पर हम यह पहचान कर सकते हैं कि प्रोडक्ट की गुणवत्ता क्या है। दिवाली का त्योहार नजदीक है, ऐसे
में उपभोक्ताओं को उत्पाद में मार्का देखकर ही खरीदी करनी चाहिए। अर्थशास्त्री डॉ. अशोक पन्या ने बताया कि खाने-पीने से लेकर हर प्रोडक्ट को मानक प्रमाणित करता है। भारतीय मानक ब्यूरो भारत में राष्ट्रीय मानक निर्धारित करने वाली संस्था है। यह उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अधीन काम करती है।
डॉ. अंजना चतुर्वेदी ने बताया कि आईएसआई गुणवत्ता की पहचान है। इससे पता चलता है कि भारतीय मानक ब्यूरो ने वस्तु को मान्य गुणवत्ता का प्रमाण पत्र दे दिया है। इसलिए आईएसआई देखकर की ही सामान को खरीदना चाहिए। आमतौर उपभोक्ता आईएसआई मानक देखकर वस्तु नहीं खरीदते हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए सरकारों को प्रयास करने की जरूरत है।
हॉलमार्क
धनतेरस और दीपावली के मौके के लिए शहर में सराफा बाजार जगमगा उठा है। सोने का करोड़ों रुपए का कारोबार होगा। सोना की पहचान हॉलमार्क से होती है, इसलिए हॉलमार्क वाला ही सोना खरीदें। सोने की गुणवत्ता को हॉलमार्क दर्शाता है।
वूलमार्क
दिवाली आते ही शहर में ठंडक दस्तक देगी और ऊनी कपड़ों की बिक्री शुरू हो जाएगी। वूलमार्क निशान उसी क पड़े या धागे पर लगा रहता है, जो शत प्रतिशत प्राकृतिक ऊन से बना होता है, लेकिन ज्यादातर उपभोक्ता वूलमार्क के बारे में जानते ही नहीं हैं। आमतौर पर बाजारों में ऊन व इससे पहने परिधान फुटकर भी बेचते हैं, जिनमें ज्यादातर में वूलमार्क होता ही नहीं है।
एगमार्क
एगमार्क वह है जिसका ध्यान आपको हमेशा रखना चाहिए। कृषि जन्य पदार्थों की गुणवत्ता को प्रमाणित करने के लिए एगमार्क को बनाया जाता है। इस निशान से पता चलता है कि वस्तु की गुणवत्ता की सरकार द्वारा प्रायोजित किसी संस्था द्वारा जांच कर ली है। और खाद्य पदार्थों की पैकिंग के लिए सुरक्षित सामग्री से पैक किया गया है। आटा, दाल, घी, मसाले और खाद्य तेल जैसी कृषि जन्य और कच्ची खाद्य सामग्री खरीदते समय एगमार्क की जांच कर लें।
ईको मार्क
दिवाली पर पर्यावरण को नुकसान न हो, इसका खास ध्यान रखें। ईको मार्क यह बताता कि वस्तु से पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा। बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए इसका खास ख्याल रखना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो