scriptलोक नृत्य नौरता, बधाई ने बांधा समां, बरेदी रहा अव्वल | Youth Festival Girls College Sagar | Patrika News

लोक नृत्य नौरता, बधाई ने बांधा समां, बरेदी रहा अव्वल

locationसागरPublished: Sep 08, 2018 05:17:23 pm

Submitted by:

manish Dubesy

अग्रणी कॉलेज में मतदाता जागरूकता थीम पर प्रश्न मंच प्रतियोगिता

Youth Festival Girls College Sagar

Youth Festival Girls College Sagar

सागर. गल्र्स डिग्री कॉलेज में तीन दिन से चल रहा यूथ फेस्टिवल शनिवार को समाप्त हो गया। विभिन्न विधाओं में चयनित प्रतिभागी अब जिला स्तरीय युवा उत्सव में प्रदर्शन करेंगे। शुक्रवार को समूह व एकल लोकनृत्य ने समां बांध दिया। छात्राओं ने बरेदी, नौराता, काल बेलिया सहित कई नृत्यों की प्रस्तुतियां दी। क्ले मॉडलिंग, शास्त्रीय एकल नृत्य, समूह नृत्य, लोक नृत्य, स्क्रिप्ट माइम, मिमिक्री की विधाएं हुई। युवा उत्सव की प्रभारी पदमा आचार्य ने छात्राओं को जिलास्तर पर होने वाली स्पर्धा की जानकारी देते हुए सभी छात्राओं को बधाई भी दी।

यह रहे विजेता
वक्तृता में अंजली अग्रवाल, वाद विवाद पक्ष अंजली, वाद विवाद विपक्ष भारती, प्रश्नमंच टीम लक्ष्मी, कार्टूनिंग सृष्टि, पोस्टर निर्माण श्रद्धा, रंगोली माधवी विश्वकर्मा, कोलॉज सृष्टी गौतम, एकल गायन स्तुति खम्परिया, एकल गायन सुगम स्तुति खम्परिया, समूह गायन भारतीय श्रेया खरे एवं समूह, एकल गायन पाश्चात्य वैशाली, समूह गायन अनुपमा भदौरिया, शास्त्रीय एकल वादन स्तुति खम्परिया, स्ािल चित्रण सृष्टी जैन, क्ले मॉडलिंग हिमांशी पटेल, एकल नृत्य शास्त्रीय पूजा तिवारी, समूह लोक नृत्य अंजना रोहित एवं समूह बरेदी, एकांकी स्तुति खम्परिया एवं समूह, मूक अभिनय तृप्ति शांडिल्य, स्किट तृप्ति शांडिल्य, मिमिक्री सृष्टि शांडिल्य प्रथम रहीं।


. शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में युवा उत्सव के दूसरे दिन प्रश्न मंच प्रतियोगिता मतदाता जागरूकता से संबधित प्रश्नों की थीम पर आयोजित की गई। भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना कब हुई, स्वीप एवं वीवीपैड का पूरा नाम क्या है? तथा भारत के मुख्य चुनाव आयोग का क्या नाम है? जैसे प्रश्नों का समावेश किया गया। प्रश्नमंच में 6 टीमों में से टीम बी आकाश दुबे और सुलेखा पाठक विजेता रही। यह टीम जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होगी। प्रश्न मंच का संचालन डॉ. रंजना मिश्रा, डॉ. अमर कुमार जैन, डॉ. प्रमेश गौतम, डॉ. अशोक पन्या ने किया। स्थल चित्रण, समूह गान, एकल नृत्य शास्त्रीय, समूह गायन पाश्चात्य, एकल वादन नान परकुशन, एकल गायन, समूह नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो