मंगलवार आज पांच राशियों में बन रहा है मंगल याेग, जानिए सभी राशियों का राशिफल
Highlights
मंगलवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज का दिन ? यह जानने के लिए आइए जानते हैं सभी राशियों का चंद्र राशिफल। आज का भविष्यफल बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी व पंडित राेहित वशिष्ठ।

मेष राशिफल : मेष राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज मेष राशि वालों को गुस्सा नहीं करना चाहिए। वाहन चलाते समय सचेत रहना है। धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें
वृष राशिफल : वृष राशि वालों की राशि में सामान्य से अच्छे योग बने हुए हैं। दोपहर का समय आपके लिए थोड़ा सा कष्ट जाई हो सकता है लेकिन आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात के योग बने हुए हैं ।मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहेगा। परिवार को भी आज आप को समय देना चाहिए।
मिथुन राशिफल : मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से अच्छे योग लेकर आया है। धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। आज किसी से भी आपको बहस नहीं करनी चाहिए। समय का सदुपयोग करें। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है।
कर्क राशिफल : कर्क राशि वालों की राशि में धन लाभ के योग बने हुए हैं लेकिन इसके साथ ही खर्च की आशंकाएं भी दिखाई दे रही हैं। आज कर्क राशि वालों को थोड़ा सा सचेत रहना चाहिए। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कानूनी पक्ष कमजोर है। बेवजह के मामलों में उलझने से बचें।
सिंह राशिफल: मंगलवार का दिन सिंह राशि वालों के लिए सामान्य बीतेगा। कुछ पारिवारिक चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं लेकिन दोपहर बाद का समय आपके लिए उत्तम है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात के योग बने हुए हैं। आज दोपहर बाद आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में भी कमी आएगी।
कन्या राशिफल: मंगल योग आज कन्या राशि वालों की राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज आपको अपने कार्यों की समीक्षा करनी चाहिए। खुद से बातें कीजिए आप जो कर रहे हैं उससे बेहतर करने की क्षमता रखते हैं। समय का प्रबंधन आपके लिए बेहद आवश्यक है। आज से आपका उत्तम समय शुरू हो रहा है।
तुला राशिफल : तुला राशि वालों के लिए भी मंगलवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज आपकी राशि में मंगल योग बन रहे हैं। आज आपको अपनी पूर्व में की गई मेहनत का फल मिलेगा। अगर आप रोजगार की तलाश में निकले हैं तो आज का दिन उत्तम है। नौकरी की तलाश में निकलने वालों के लिए भी आज अच्छे योग बने हुए हैं भाग्य का साथ मिल रहा है।
वृश्चिक राशिफल: माता पिता का आशीर्वाद बनाए रखिएगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज व्यापारियों और कारोबारियों के लिए उत्तम समय है। लाभ के योग बने हुए हैं लेकिन किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें। वाहन चलाते समय भी सचेत रहें।
धनु राशिफल : धनु राशि वालों के लिए 18 फरवरी 2020 का समय बेहतर है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज नया वाहन खरीद सकते हैं। वाहन और भवन सुख के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। किसी से भी आपको बहस करने से बचना चाहिए। आज कड़वे वचन नहीं कहने हैं। वाणी में मधुरता आवश्यक है।
मकर राशिफल : बदलाव का समय है। उत्तम योग आपकी राशि में बने हुए हैं। जिन रिश्तेदारों को आपसे नाराजगी है उनसे बातें कीजिए। आज आपके भाषा में वह शक्ति है जिससे आप दूसरों का दिल जीत सकते हैं। वाणी में मधुरता बनाकर रखिएगा, झूठ का सहारा आज आपको बिल्कुल नहीं लेना है, भाग्य का साथ आपको मिल रहा है।
कुंभ राशिफल: धन लाभ के योग कुंभ राशि वालों की राशि में बने हुए हैं। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त श्री हनुमान का ध्यान कीजिए। श्री हनुमान आप के सभी कष्ट हर लेंगे और आपके जीवन में जो समस्याएं चल रही हैं उनका भी निवारण होगा। आज ब्राह्मण को अपने हाथों से फलदान करें। हनुमान मंदिर में पीले रंग के लड्डू या गुलदाना चढ़ाएं। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा।
मीन राशिफल: मीन राशि वालों के लिए भी समय उत्तम है। परिवर्तन के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। अगर आप कोई नया कार्य करने की सोच रही थे तो आज का दिन उत्तम है। व्यापारी और कारोबारियों की राशि में नहीं धन लाभ के योग बने हुए हैं लेकिन आज आपको लालच में नहीं पड़ना है। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान का कारण बन सकते हैं।
अब पाइए अपने शहर ( Saharanpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज