script2 August 2019 का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल | 2 August 2019 Friday Rashifal with Horoscope Prediction | Patrika News

2 August 2019 का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Aug 02, 2019 08:47:02 am

Submitted by:

shivmani tyagi

चंद्रमा आज कर्क से सिंह राशि में प्रस्थान कर रहा है
सुबह 11 बजे तक अशुभ याेग व्यीतापात रहेगा
11:20 बजे से शुभ याेग वरीयान बन रहा है
आईए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल
2 अगस्त 2019 का सभी राशियाें का राशिफल

Rashifal

Rashifal

Rashifal: 2 अगस्त 2019 शुक्रवार आज श्रावण मास है और मघा नक्षत्र बना हुआ है। व्यतिपात योग भी आज बन रहा है। सुबह 11:16 के बाद वरीयान योग है और चंद्रमा आज कर्क राशि में रहेगा। हालांकि रात्रि 9:30 बजे चंद्रमा सिंह राशि में प्रस्थान कर जाएगा। चंद्रमा की बदल रही स्थिति और बन रहे योग आपकी राशि को किस तरह से प्रभावित कर रहे हैं आपकी दिनचर्या को किस तरह से प्रभावित कर सकेत हैं यह समझने के लिए आईए जानते हैं आज का राशिफल। साथ में यह भी जानते हैं कि आपको करना चाहिए जिससे आपका आज का दिन और बेहतर हो जाए और जो चिंताएं हैं उनमें भी कमी आए। शत्रु मुखर ना हों सके इसके लिए आपकाे ऐसा क्या करना हाेगा? यह जानने के लिए जानते हैं सभी राशियाें का राशिफल। चंद्र राशिफल से भविष्य बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राजेंद्र स्वामी आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ।

2 अगस्त आज का राशिफल मेष राशि | aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
दिन अच्छा है। भवन सुख के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। नया घर खरीद सकते हैं। आज सपनों का आशियाना आपको मिलेगा। ऐसे योग दिखाई दे रहे हैं। माता का आशीर्वाद बनाए रखिए। आज माता के आशीर्वाद से रुके हुए कार्यों में वृद्धि होगी। जो चिंताएं आप को घेरे हुए थे उनमें भी कमी आएगी लेकिन आज बहस करना उचित नहीं है। ब्राह्मण को अपने हाथों से लाल रंग का फल दान करें। इससे आपके रुके हुए कार्याें में वृद्धि हाेगी और प्रमाेश के रास्ते खुलेंगे।
2 अगस्त आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi वृषभ राशि (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
लाभ के योग बने हुए हैं। कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे कारोबार काे शुरु करने की सोच रहे थे तो आज का दिन उत्तम है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर रिश्तेदारों के साथ मिलकर भी आज कारोबार की शुरुआत की जा सकती है। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है लेकिन अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदारी आपको समझनी होगी। लापरवाही उचित नहीं है। सहकर्मियों के सहारे कोई भी कार्य नहीं छोड़ना है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। आज ब्राह्मण को अन्न दान करना शुभ है।

2 अगस्त आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
नकारात्मक विचारों से निकलकर आज सकारात्मक मार्ग की ओर बढ़ने का समय है। किसी के भी प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कोई भी निर्णय कर लेना उचित नहीं रहेगा। तर्क कीजिए समझिए आपके लिए कौन बेहतर है। भावनाओं में बहना उचित नहीं है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहिये। खाने पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतनी है। माता-पिता का सहयोग बनाए रखिए। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन खिलाना आपके लिए शुभ है।
2 अगस्त आज काराशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
2 अगस्त का दिन कर्क राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर योग लेकर आया है लेकिन आज पारिवारिक सदस्यों से मतभेद होने की आशंकाएं कर्क राशि वालों की राशि में दिखाई दे रही हैं। इसलिए आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा नहीं करना है। कुछ घटनाओं को अनदेखा करना भी आवश्यक है। माता पिता का आशीर्वाद आपको प्राप्त है। माता पिता का आशीर्वाद बनाए रखिए। आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज किसी कन्या को अपने हाथों से कपड़े दान कर सकते हैं। कुछ धन दान कर सकते हैं। इससे आपकी जो समस्याएं चल रही हैं उनमें कमी आएगी।
2 अगस्त आज काराशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal SinghRashi मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
मन चंचल बना रहेगा। एक जगह शांत नहीं रहेगा। इससे आत्मविश्वास में भी आप कमी महसूस कर सकते हैं। मन को एकाग्र करने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान आपको करना चाहिए। आपके आसपास का माहौल भी आज आप के अनुरूप नहीं है। खर्च की आशंकाएं बनी हुई हैं। वस्त्रों पर ऐश्वर्या पर आज आप खर्च कर सकते हैं लेकिन खर्च करते समय आपको यह ध्यान रखना होगा कि उन वस्तुओं को खरीदने से बचें जिनकी अभी आपको आवश्यकता नहीं है या जो आपके काम आने वाली नहीं है। आज कुछ भी खरीद लेना उचित नहीं रहेगा। गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाएं ऐसा करने से आप का भाग्य उदय होगा।
2 अगस्त आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanyaRashi कन्या राशि (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल आपके लिए अवसर लेकर आया है। दिन भर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। बावजूद इसके सफलता की सीढ़ियां आपके कदमों के नीचे खुद आएंगी। पिता का सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है। मित्रों का सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है। आप इस सहयोग के सहारे जो करना चाहते हैं उसके लिए आगे बढ़िए। आज रचनात्मक करने का समय है। जो आपका मन करे आपको करना चाहिए। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर आपको प्राप्त होगा। आज मंदिर में लाल रंग का फलदान कीजिए। ऐसा करने से आपके जो विरोधी हैं वह शांत होंगे।
2 अगस्त आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tulaRashi तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए 2 अगस्त 2019 का दिन सामान्य से कम बेहतर है, लेकिन मित्रों के सहयोग से आपका आज जो बुरा समय है वह भी अच्छी स्थितियों में तब्दील होने वाला है। मानसिक रूप से कुछ चिंताएं आपको जरूर रहेंगी लेकिन आपकी जो आर्थिक समस्याएं हैं उनमें आज सुधार होना शुरू होगा। आप किसी कन्या को मदद कीजिए किसी गरीब व्यक्ति की बेटी के लिए आर्थिक मदद कीजिए आपकी जो समस्याएं हैं उनका भी समाधान होगा।
2 अगस्त आज काराशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka RashifalVrishchik Rashi वृश्चिक राशि तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। जाे जातक नौकरी कर रहे हैं या नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए कुछ चुनौती भरा समय है लेकिन दोपहर के बाद अच्छा समय शुरु हो रहा है। सफलता के याेग बन रहे हैं दोपहर बाद प्रमोशन के योग भी हैं। आप जो कार्य कर रहे हैं उसका प्रदर्शन करना शुरू कीजिए। आप बेहतर कार्य कर रहे हैं लेकिन प्रदर्शन नहीं हो रहा है। अपने सीनियर को अपने कार्यों के बारे में जरूर बताएं। इससे आपकी कुशलता का जो फल आपको प्राप्त होना चाहिए वह मिलेगा। आज गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाएं ऐसा करने से आप का भाग्य उदय होगा।
2 अगस्त आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi धनु राशि ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
2 अगस्त का दिन अच्छे योग लेकर आया है। संतान के प्रति चल रही चिंताएं कम होंगी। आज मांगलिक कार्यक्रम घर में होने के योग बने हुए हैं। बच्चों के लिए अच्छे रिश्ते आ जा सकते हैं। आज नई शुरुआत हाेगी जीवन के लिए नए रास्ते खुलेंगे। भवन की देखरेख में वाहन की देखरेख में खर्च होने की आशंकाएं बनी हुई है लेकिन यह आज किया गया खर्च लंबे समय तक आपको लाभ देने वाला है। इसलिए खर्च करने में कोताही ना बरतें लेकिन ध्यान रहे उन वस्तुओं को खर्च करने से बचे जिन पर अभी आपको समय है या जिनके लिए आप बाद में भी खर्च कर सकते हैं।

2 अगस्त आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal MakarRashi मकर राशि (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
2 अगस्त 2019 का दिन मकर राशि वालों के लिए अच्छी योग लेकर आया है। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। कुछ पुराने जो मित्र हैं उनसे आज आपकी अचानक मुलाकात हो सकती है। पुरानी बातें ताजा हो जाएंगी। इससे आप जो वर्तमान तनाव झेल रहे हैं उसमें कमी आएगी और बेहतर महसूस करेंगे। आज काले रंग के कुत्ते को अपने हाथों से दूध पिलाना आपके लिए शुभ है। अगर कुत्ता आपके हाथों से दूध पी लेता है तो समझ लीजिए आपका जो अच्छा समय है वह अब शुरू हो गया है और आपको बेहतर भविष्य की योजना बनानी चाहिए।

2 अगस्त आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka RashifalKumbh Rashi कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे योग वाला है। संतान सुख के योग कुंभ राशि वालों की राशि में बने हुए हैं। कुंभ राशि वालों की जो चिंताएं संतान के प्रति चल रही थी उनमें कमी आएगी। पारिवारिक माहौल बेहतर होगा धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। आज वाहन सुख के योग भी आपकी राशि में बने हुए हैं। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे थे नया घर खरीदने की सोच रहे थे तो अच्छे योग आपकी राशि में है। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापारियों कारोबारियों और नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है लेकिन आज कुंभ राशि वालों को वाहन चलाते समय सचेत रहना है, सावधान रहना है। थोड़ी सी भी गलती दुर्घटना का कारण बन सकती है।
2 अगस्त आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meenRashi मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए 2 अगस्त 2019 का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है। चिंताएं अचानक आपको घेर सकती है। संतान के प्रति चिंताएं अचानक बढ़ सकती हैं। अचानक कोई ऐसी सूचना आपको मिल सकती है जो आपको परेशान कर देगी लेकिन इससे आपको विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। अपने दैनिक कार्यों पर आपको ध्यान देना चाहिए। कुछ नया कुछ अलग कुच रोचक अगर आप करने की सोच रहे थे तो वह भी आप कर सकते हैं। इसके लिए आपका भाग्य उचित है और विदेश यात्रा के योग भी आज आपकी राशि में दिखाई देते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो