scriptमेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का साेमवार का राशिफल | 27 January 2020 Rashifal in Hindi with Prediction | Patrika News

मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का साेमवार का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Jan 27, 2020 06:49:02 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे
चंद्र राशिफल से जानिए आज का भविष्यफल
यह भी जानिए आपके लिए कैसा रहेगा दिन

Rashifal

Rashifal

27 जनवरी 2020 सोमवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और अलग-अलग राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन ? यह जानने के लिए आइए जानते हैं चंद्र राशिफल से सभी 12 राशियों का राशिफल।

राशिफल जाने से पहले जान लीजिए कि यह राशिफल चंद्र राशिफल पर आधारित है और इस राशिफल में जो भविष्यफल बताया जाता है वह पंचांग की गणना के आधार पर और चंद्रमा की गति के आधार पर तय होता है। यह सर्वविदित है कि सभी राशियों में कर्म प्रधान है और कर्म से ही सफलता मिलती है लेकिन इस राशिफल से आप अपने आसपास होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं एक अनुमान लगा सकते हैं। व्यापार से लेकर लेन-देन में आपका भाग्य कैसा रहने वाला है ? नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन कैसा रहेगा ? इसके अलावा आपकी सेहत आपका व्यवहार और आपके संबंध कैसे रहेंगे इस बारे में आपको बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी । अगर हम बात करें आज के पंचाग की ताे पंडित रोहित वशिष्ठ के अनुसार आज माघ अमावस्या की तिथि है और चंद्रदेव की विशेष कृपा आज धनु राशि वालों पर बनी हुई है।

आज का राशिफल मेष ( Mesh Rashi ) Aries Horoscope Rashifal मेष राशिफल : दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। अगर आपका कोई कार्य रुका हुआ था तो उसमें आज गति आएगी। मित्रों का भी आज आपको सहयोग मिल रहा है। कुल मिलाकर आर्थिक रूप से देखा जाए तो आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहेगा। अगर प्रिय से अपनी मन की बात कहना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम है। दोपहर बाद आपको ऐसे समाचार प्राप्त होंगे जो आनंद की अनुभूति देने वाले होंगे। जीवनसाथी से भी आज आपको प्रेम मिल रहा है। पारिवारिक जनों से मधुर व्यवहार बनाकर रखें। आज सामान्य से अधिक मेहनत आपको करनी पड़ सकती है लेकिन अच्छी बात यह है कि आज की गई मेहनत का फल प्रत्यक्ष रूप से आपको प्राप्त होगा। गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाएं ऐसा करने से आप का भाग्य बनेगा।
राशिफल वृषभ राशि ( Vrishabha Rashi ) Taurus Horoscope Aaj Ka Rashifal In Hindi वृष राशिफल : समय आपके अनुकूल है। आज अपनी योजनाओं को सफल बनाने के लिए आपको मेहनत करनी चाहिए। मेहनत से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी और सभी कार्य बनेंगे। पूर्व में जो निवेश आपने किया हुआ है, जो मेहनत आपने की है उसका फल भी आज आपको प्राप्त होगा। आज आप कुछ ऐसे कार्य करेंगे जो नजीर बन सकते हैं। दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकते हैं। आज परिजनों का भी साथ आपको मिल रहा है। पारिवारिक सुख आपकी राशि में दिखाई दे रहा है। पारिवारिक सदस्यों के साथ बच्चों के साथ मित्रों के साथ आज आप घूमने जा सकते हैं। इससे आपको मानसिक रूप से खुशी मिलेगी। यदि आप लगातार कार्य करने से थकान महसूस कर रहे हैं, तनाव महसूस कर रहे हैं तो आज मित्रों के साथ परिवार के सदस्यों के साथ बिताए गया समय आपको इस थकान से निकालेगा और आनंद की अनुभूति होगी। आज सीनियर से आपको सहायता मिलेगी प्रमोशन के योग नौकरी पेशा लोगों की राशि में आग दिखाई दे रहे हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति पर सामान्य से अधिक भरोसा करना उचित नहीं है।

आज का राशिफल मिथुन राशि ( Mithun Rashi ) Gemini Horoscope मिथुन राशिफल : भाग्य का साथ आज मिथुन राशि वालों को मिल रहा है दोपहर बाद आपको अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। अचानक कोई ऐसी खबर लेकर आएगा जिससे आप आनंदित हो जाएंगे। आपके तरक्की के मार्ग खुल रहे हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी लेकिन ध्यान रखिएगा, स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। परिवार में किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर आपको प्राप्त होंगे। आज किसी से भी आपको द्वेष नहीं करना चाहिए, चुगली नहीं करनी चाहिए हंसता हुआ चेहरा और मधुर वाणी आपकी सफलता का मंत्र है। इससे आप दूसरों का मन जीत लेंगे और आप जीवन में भी खुद को आनंदित महसूस करेंगे। मिथुन राशि वालों को गुस्से से विशेष रूप से बचना चाहिए गुस्सा मिथुन राशि वालों के लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है।

राशिफल कर्क राशि ( Kark Rashi ) Cancer Horoscope कर्क राशिफल : आपके लिए आज का दिन थोड़ा सा कष्टदाई रह सकता है लेकिन परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान आपको करना चाहिए। आपकी कठिनाइयां कम होंगी। जल्दबाजी में निर्णय करने से बचें और खर्च करते समय भी सावधानी बरतें। रुपयों के लेन-देन में भी आज आपको सचेत रहना चाहिए। अगर आप निवेश करना चाह रहे थे तो एक्सपर्ट की सलाह के बगैर निवेश करने से बचें। मित्रों को आज मनाने का समय है। आप से पूर्व में अगर कुछ गलतियां हुई है तो उन्हें स्वीकार कर लीजिए। इससे दूसरों के मन में आपके प्रति जो पूर्वाग्रह बने हैं वह खत्म हो जाएंगे। दोपहर बाद का समय आपके लिए उत्तम है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी जीवनसाथी का सहयोग आज आपको मिल रहा है।

आज का राशिफल ( Singh Rashi ) Leo Horoscope सिंह राशिफल : समय उत्तम है। भाग्य का साथ आपको मिल रहा है। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे व्यापार में कारोबार में वृद्धि करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन उत्तम है। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपको मिल रहा है। आज प्रिय से आपकी नज़दीकियां बढ़ेंगी लेकिन संयम आवश्यक है। जल्दबाजी में आप मित्रों को नाराज कर सकते हैं। अपने करीबियों को नाराज कर सकते हैं। इसलिए कोई भी कदम उठाने से पहले सोच समझकर आपको निर्णय करना हाेगा यह ध्यान रखें। शत्रु मुखर होने की कोशिश कर सकते हैं शत्रुओं से आज आपको थोड़ा सा सचेत रहना होगा। आपका कानूनी पक्ष कमजोर है बेवजह के मामलों में उलझने से भी बचें।

आज का राशिफल कन्या राशि Vigro Horoscope ( Kanya Rashi ) कन्या राशिफल : कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा लेकिन आज कन्या राशि वालों को खर्च करते समय थोड़ा सा सचेत रहना चाहिए खर्च की अधिकता आपकी राशि में दिखाई दे रही है। बहस करने से भी बचें। पारिवारिक सदस्यों से आपको बहस नहीं करनी है। राह चलते लोग आप से उलझने की कोशिश कर सकते हैं ऐसे में आपको शांत रहना चाहिए। वाहन चलाते समय भी थोड़ा सा सचेत रहे अतिरिक्त सावधानी बरतना आवश्यक है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह आज आपको दी जाती है। खाने पीने की वस्तुओं में भी आपको सावधानी बरतनी चाहिए अपने सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी नए लोगों से मिलने के अवसर प्राप्त होंगे अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं लेकिन आज की गई यात्रएं लाभ के पद पर रहेंगी।
आज का राशिफल तुला ( Tula Rashi ) Libra Horoscope तुला राशिफल : तुला राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा लेकिन कुल मिलाकर हालात सामान्य ही रहेंगे। अगर आप प्रिय से मन की बात कहना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए उत्तम है। प्रिय से अपने मन की बात आप कह सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी आज खुशी का संचार होगा। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा लेकिन आज दिन भर आप किसी अनजान डर से परेशान रह सकते हैं। धन लाभ के योग बने हुए हैं लेकिन किसी को भी पैसा उधार देने से आज आपको बचना चाहिए। आज आपकी राशि में उत्तम योग बने हुए हैं इसलिए विरोधी मुखर होने की कोशिश तो करेंगे लेकिन भाग्य का साथ आपको मिल रहा है इसलिए दिन आपके लिए आज सामान यहीं रहने वाला है।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि ( Vrishchik Rashi ) Scorpio Horoscope वृश्चिक राशिफल : आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आपकी योजनाओं को पंख लगेंगे। परिवारिक खुशियां बढ़ेंगी और रिश्तों में मजबूती आएगी। आज कुछ नए लोगों से मिलने के अवसर भी आपको प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में भी आज आप बढ़ोतरी महसूस करेंगे लेकिन ध्यान रखिएगा आज स्वाभिमान आवश्यक है लेकिन अभिमान नुकसानदायक है। अपनी सफलता पर अभिमान करने से आपको बचना है। वृश्चिक राशि वालों के लिए अभिमान नुकसान का प्रतीक है। सोमवार आज गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाइए। ऐसा करने से आप का भाग्य उदय होगा और जो भी आपके रुके हुए कार्य हैं जिनमें अड़चनें बनी हुई हैं उनमें गति आएगी।
आज का राशिफल धनु राशि ( Dhanu Rashi ) Sagittarius Horoscope राशिफल : धनु राशि वालों की राशि में आज यात्राओं के योग बने हुए हैं। अचानक भी आपको यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ भी आजा यात्रा कर सकते हैं। ध्यान रखिएगा यात्रा करते समय अपने कीमती सामान के प्रति सचेत रहना है। दोस्तों के साथ बिताया गया समय आज अच्छा रहेगा। अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बिल्कुल भी उचित नहीं है। सहकर्मियों के सहारे या किसी अन्य व्यक्ति के सहारे अपनी किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को आप को नहीं छोड़ना है। आज धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं लेकिन इसके साथ ही खर्च की आशंकाएं भी दिखाई दे रही हैं। इसलिए खर्च करते समय सचेत रहें, सावधान रहें। उन वस्तुओं को खरीदने से अभी आपको बचना चाहिए जिनकी बहुत अधिक आवश्यकता नहीं है। आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन दें ऐसा करने से विरोधी शांत होंगे।
आज का राशिफल मकर राशि ( Makar Rashi ) मकर राशिफल : मकर राशि वालों के लिए सोमवार आज का दिन उत्तम योग लेकर आया है। आज आप दूसरों का मन जीत लेंगे आपका व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह आपको भी दी जाती है। सोमवार आज आपकी राशि में धन लाभ के योग बने हुए हैं आपके कार्यों में भी गति आएगी जो जातक रोजगार की तलाश में निकले हैं उन्हें भी आज सफलता मिलेगी। मित्रों के सहयोग से रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे व्यापारियों और कारोबारियों के लिए भी उत्तम समय है। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। व्यापार को बढ़ाना चाहते हैं तो आज भाग्य का साथ आपको मिल रहा है आज जीवन साथी से आपको बहस करने से थोड़ा सा बचना होगा। बहस विवाद का कारण बन सकती है।
आज का राशिफल कुंभ ( Kumbh Rashi ) कुंभ राशिफल : कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन किसी अवसर की तरह है। आज जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। पिछले कुछ दिनों से आपकी जो आर्थिक परेशानियां चल रही हैं या जिस तरह के भी तनाव आपके जीवन में चल रहे हैं उनसे भी आज आपको निजात मिलने वाली है। आज भगवान कृष्ण और शनिदेव की विशेष कृपा कुंभ राशि वालों पर बनी हुई है। आज किसी से भी आपको बहस नहीं करनी चाहिए समय की बर्बादी भी आपको आज नहीं करनी चाहिए अपने कार्यों पर ध्यान दीजिए। धन लाभ के योग बने हुए हैं बच्चों के प्रति चल रही चिंताओं में भी आज कमी आएगी अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा अगर आप मन की बात कहना चाहते हैं तो प्रिय से आज अपने प्रेम का इजहार भी आप कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए उत्तम है व्यापारियों कारोबारियों और नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन किसी अवसर की तरह है। भाग्य का साथ आपको मिल रहा है लेकिन जल्दबाजी करने से बचें।
आज का राशिफल मीन राशि ( Meen Rashi ) Sagittarius horoscope Pisces Horoscope मीन राशिफल : मीन राशि वालों के लिए समय अनुकूल है। आपके जीवन में जो बाधाएं चल रही थी उनका निदान होने का समय आ गया है हालांकि आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए इतना मजबूत नहीं है लेकिन सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए अवसर आपको मिलेंगे भाग्य का साथ आपको मिल रहा है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया है उन्हें आज याद दिलाएं उधार पैसा वापस लौटने के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। प्रेम संबंधों को मजबूत करने का समय है। प्रिय से अपने मन की बात कह सकते हैं। जीवनसाथी से आज आपको मन की बात करनी चाहिए ऐसे रिश्तों में मजबूती आएगी और प्रेम बढ़ेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो