scriptबच्चा चोर गिरोह की अफवाहों के बीच सहारनपुर से दाे साल का मासूम गायब, मचा हड़कंप | A child missing in Saharanpur from 26 August see photo | Patrika News

बच्चा चोर गिरोह की अफवाहों के बीच सहारनपुर से दाे साल का मासूम गायब, मचा हड़कंप

locationसहारनपुरPublished: Aug 27, 2019 11:00:10 am

Submitted by:

shivmani tyagi

26 अगस्त की दोपहर घर के बाहर हाे गया था लापता
काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिल रहा काेई सुराग
अब साेशल मीडिया पर पाेस्ट की गई बच्चे की तस्वीरें

child.jpg

missing child

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय होने की आशंकाओं के बीच सहारनपुर से एक बच्चा गायब हो गया है। इस बच्चे के गायब होने के बाद से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि बच्चा घर के पास से लापता हुआ और काफी तलाश करने के बाद भी काेई सुराग नहीं लग रहा।
यह घटना 26 अगस्त की दाेपहर की है। गंगाेह कस्बे से एक बच्चा घर के बाहर से ही गायब हाे गया। बच्चे की उम्र करीब दाे वर्ष है। वह अभी दाे वर्ष का भी हुआ लेकिन उसने चलना सीख लिया था। इस बच्चे का नाम साद है इसके पिता ड्राईवर है। दोपहर बाद से पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज में निकलवाई है लेकिन बच्चे की जानकारी नहीं मिल रही है। अब पुलिस ने इस बच्चे के फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं ताकि इस बच्चे की पहचान हो सके।
अगर आपके आसपास भी कहीं यह बच्चा है या आपको कहीं बच्चा दिखाई देता है तो तुरंत आप इसकी सूचना 945440 4183 पर दे सकते हैं। सहारनपुर पुलिस इस बच्चे की तलाश कर रही है जिस तरह का माहौल है और अफवाह फैल रही है उसकी वजह से परिवार के लाेग अधिक परेशान है। परिवार वालाें काे यह डर सता रहा है कि कहीं उनके बच्चे का अपहरण ताे नहीं कर लिया गया ?
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो