दोपहर बाद की है घटना
लड़की को दोपहर बाद करीब 5:00 बजे पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यह घटना गागलहेडी और नागल के बीच की बताई जा रही है। लड़की को पता लाने में करीब डेढ़ घंटे तक का समय लग गया। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जिस कार में यह लड़के सवार थे वह करीब दोपहर 3:00 बजे गागलहेड़ी कस्बे से गुजरी होगी।
सीसीटीवी कैमरे की शुरू हुई छानबीन
जिस कार में इस लड़की ने लिफ्ट ली थी उस कार की पहचान करने के लिए UP पुलिस बिहारीगढ़ से देवबंद तक हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस कार का मालिक कौन है।
निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजाः सुरक्षा के ये मानक करने होंगे पूरे
अभी हम कुछ बताने की स्थिति में नहीं: पुलिस
लड़की को जब मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया तो यहां पर मौजूद सर्किल ऑफिसर से मीडियाकर्मियों ने घटना की जानकारी मांगी। इस पर सर्किल ऑफिसर ने यह कह दिया की अभी वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है क्या घटना हुई है और घटना के पीछे क्या क्या है। इन सब बातों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस को जब तक कोई सटीक जानकारी नहीं मिल जाती, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता।
शर्मनाकः यूपी के इस शहर में 4 साल में रेप के मामले में 170 फीसदी से ज्यादा इजाफा
शराब के नशे में है लड़की
जिला अस्पताल में इस लड़की को प्राथमिक उपचार देने वाले डॉक्टर ने बताया कि लड़की नशे में है और उसने बताया है कि कार में सवार चार लड़कों ने जबरन उसको अल्कोहल दिया और इसके बाद उनकी नियत खराब हो गई। लड़की ने डॉक्टर को यह भी बताया कि उन लड़कों ने उसकी पिटाई की है। चिकित्सक के मुताबिक लड़की के सारे शरीर पर चोट लगी हुई है, जिनका प्राथमिक उपचार दिया गया है। मेडिकल परीक्षण के लिए लड़की को महिला अस्पताल भिजवाया गया है।
मीडियाकर्मियों पर किया अटैक
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की लड़की से हाईवे पर मारपीट और चलती कार से फेंक दिए जाने की घटना का पता चलते ही मीडियाकर्मी भी जिला अस्पताल पहुंच गए। जब पुलिस इस लड़की को जिला अस्पताल लेकर पहुंची तो यह लड़की बेहद गुस्से में थी और इसने कई मीडियाकर्मियों से अभद्रता करते हुए उनके साथ मारपीट करने का भी प्रयास किया।